Palak Murder Case: इंदौर में बैंककर्मी युवती की मौत का राज खुला, प्रेमी ही निकला हत्‍यारा, शादी से इन्‍कार करने पर मारा और पेट्रोल से जलाया

Palak Murder Case: इंदौर में बैंककर्मी युवती की मौत का राज खुला, प्रेमी ही निकला हत्‍यारा, शादी से इन्‍कार करने पर मारा और पेट्रोल से जलाया

प्रारंभिक पूछताछ में ही मयंक टूट गया और पलक को पेट्रोल डालकर जलाना स्वीकार कर लिया। संवेदनशील घटना के कारण पुलिस ने मामले की जानकारी गोपनीय रखी थी। जो…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 11:04:47 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 11:15:11 PM (IST)

Palak Murder Case: इंदौर में बैंककर्मी युवती की मौत का राज खुला, प्रेमी ही निकला हत्‍यारा, शादी से इन्‍कार करने पर मारा और पेट्रोल से जलाया
पलक काशिव की जीवित अवस्‍था की तस्‍वीरें।

HighLights

  1. बैंक कर्मचारी की पेट्रोल डालकर हत्या, चूल्हे के पास शव छोड़ गया प्रेमी।
  2. शादी से इन्कार करने पर पटककर मारा, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग।
  3. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खजराना पुलिस ने दतिया से किया गिरफ्तार।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बैंक कर्मचारी पलक काशिव की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। स्वजन जिसे हादसा बता रहे थे, वह हत्या का मामला निकला। पुलिस ने पलक के प्रेमी मयंक शाक्य को दतिया से गिरफ्तार कर लिया है। मयंक जबरदस्ती शादी करना चाहता था। पलक के इनकार करने पर उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और बेहोशी की अवस्था में पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

टिमरनी (हरदा) निवासी 26 वर्षीय पलक तपेश्वरी बाग Colony में किराये से रहती थी और ICICI बैंक में नौकरी करती थी। रविवार रात पलक का घर में ही अधजली अवस्था में शव मिला था।

पुलिस आत्महत्या और हादसा समझकर जांच कर रही थी। इसी बीच एक सीसीटीवी फुटेज ने जांच की दिशा बदल दी। सोमवार रात पुलिस ने डबरा (दतिया) में दबिश दी।

मयंक पुत्र किशन शाक्य को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में ही मयंक टूट गया और पलक को पेट्रोल डालकर जलाना स्वीकार कर लिया। संवेदनशील घटना के कारण पुलिस ने मामले की जानकारी गोपनीय रखी थी। जोन-2 के डीसीपी अमन सिंह राठौर स्वयं पूछताछ कर रहे हैं।

पेट्रोल की बोतल लेकर आया आरोपित

पलक दो दिन से परिवार के संपर्क में नहीं थी। पिता राधेश्याम के फोन करने पर मकान मालिक देखने पहुंचे तो शव मिला। एसआई अनिल गौतम मौके पर पहुंचे और शव एमवाय अस्पताल भेजा। शव घर के अंदर किचन में पड़ा हुआ था। गैस चूल्हे का बर्नर निकला था और गैस का रिसाव हो रहा था। चूल्हे पर कटी हुई सब्जी भी रखी थी। परिस्थिति देखकर लगा कि खाना बनाते समय आग लगी है। स्वजन ने भी इसे हादसा बताया और विवाद, दोस्ती व प्रेम संबंधों से इनकार कर दिया।

सीसीटीवी में दिखा था नकाबपोश

  • टीआई मनोज सेंधव ने Colony में लगे कैमरे खंगाले तो नकाबपोश युवक हड़बड़ाते हुए जाते दिखा। उसकी पीठ पर बैग टंगा था। साइबर सेल की मदद से Call डिटेल निकाली गई तो मयंक का नंबर मिला।
  • घटना के समय उसकी लोकेशन भी खजराना क्षेत्र की मिली, जिससे अपराध की पुष्टि हुई। सोमवार रात पुलिस दतिया पहुंची और आरोपित को पकड़ लिया। मयंक कूलर सुधारने का काम करता है।
  • करीब छह साल पहले स्टार मैकर्स (एसएम) के माध्यम से दोनों की दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से मिलने-जुलने लगे थे।
  • पलक के स्वजन ने शादी से इनकार कर दिया था। स्वजन अन्य जगह रिश्ता तलाश रहे थे। इसके बाद मयंक ने हत्या की साजिश रची और बैग में पेट्रोल लेकर आया।

Source link
#Palak #Murder #Case #इदर #म #बककरम #यवत #क #मत #क #रज #खल #परम #ह #नकल #हतयर #शद #स #इनकर #करन #पर #मर #और #पटरल #स #जलय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *