Indore News: आंधी-तूफान ने थामी इंदौर की रफ्तार, कई जगह ट्रैफिक जाम, 5 घंटे बाद आई बिजली

Indore News: आंधी-तूफान ने थामी इंदौर की रफ्तार, कई जगह ट्रैफिक जाम, 5 घंटे बाद आई बिजली

इंदौर में आज दोपहर 3 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। भीषण गर्मी और उमस के बीच अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने पूरे शहर को अस्त-व्यस्त कर दिया। महज कुछ ही मिनटों में आई इस आंधी बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। तेज हवाओं के चलते शहर के कई इलाकों में पेड़, बिजली के खंभे और घरों के शेड उखड़ने की खबरें आईं। विजय नगर, नंदा नगर क्षेत्र में 5 घंटे बाद बिजली आई। नगर निगम कंट्रोल रूम के मुताबिक कुल 174 स्थानों पर पेड़ों, टहनियों की गिरने की सूचना मिली है। दस से ज्यादा स्थानों पर वाहनों पर पेड़, टहनियां गिरी हैं। इससे मालवा मिल, जंजीरवावाला चौराहा, रीगल, पाटनीपुरा, परदेशीपुरा, एलआईजी, भमोरी की लाइट काफी देर तक गुल रही। इसके अलावा राऊ, छत्रीबाग, संचार नगर, खातीपुरा सहित कुछ स्थानों पर बड़े पेड़ गिरे हैं।

शहर में यह हुए घटनाक्रम

लगभग 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने शहर को अस्त व्यस्त कर दिया।

शहर के 25 से अधिक इलाकों में 3 बजे बाद से कई घंटों तक बिजली पूरी तरह गुल।

मुख्य मार्गों पर पेड़ गिरने से कई जगह लंबा जाम लग गया।

कई घरों और दुकानों के टीन शेड हवा में उड़ गए; कुछ वाहनों पर पेड़ गिरने से वे क्षतिग्रस्त हो गए।




Indore News Heavy rain and thunderstorm cause power outage and traffic jam in Indore

सड़कों पर भी गिरे पेड़।
– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर


बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप, अंधकार में डूबा शहर

आंधी की शुरुआत होते ही सुरक्षा के लिहाज से और कई जगहों पर लाइनें टूटने के कारण बिजली गुल हो गई। रिंग रोड, विजयनगर, पलासिया, भंवरकुआं, राजेंद्र नगर और छतरीपुरा के कई प्रमुख इलाकों में एक घंटे से अधिक समय से ब्लैकआउट रहा। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी राजेश शर्मा के अनुसार तेज आंधी के कारण कई फीडर ट्रिप हो गए हैं और कुछ मुख्य लाइनों पर पेड़ की शाखाएं गिर गई हैं। हमारी टीमें मुस्तैद हैं, लेकिन बारिश रुकने और मलबा हटने के बाद ही सुधार कार्य तेजी से किया जा सकेगा। रिंग रोड के क्षेत्र में सबसे अधिक पेड़ों के गिरने की घटनाएं हुई।

सड़कों पर गिरे पेड़, रेंगता रहा है ट्रैफिक

तेज आंधी का सबसे बुरा असर शहर के यातायात पर पड़ा है। एबी रोड, रिंग रोड और एमजी रोड के कुछ हिस्सों में विशालकाय पेड़ और होर्डिंग्स उखड़कर बीच सड़क पर आ गिरे। इसके कारण दफ्तरों से घर लौट रहे लोगों और आम राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल बंद होने के कारण गाड़ियां रेंगती नजर आईं।


Indore News Heavy rain and thunderstorm cause power outage and traffic jam in Indore

धूल भरी आंधी ने वाहन चालकों को परेशान किया।
– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर


उड़े घरों के शेड, वाहनों को भी नुकसान

कच्चे मकानों और कई बहुमंजिला इमारतों की छतों पर लगे टीन शेड और फाइबर शीट हवा के तेज झोंकों को बर्दाश्त नहीं कर पाए और उड़ गए। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन सड़कों के किनारे खड़ी कई कारों और दोपहिया वाहनों पर पेड़ गिरने से उन्हें भारी नुकसान पहुंचा है। मुसाखेड़ी, भूरी टेकरी और शहर की अन्य निचली बस्तियों में आंधी से अधिक परेशानी हुई।

प्रशासन और नगर निगम अलर्ट पर

स्थिति को देखते हुए इंदौर नगर निगम और आपदा प्रबंधन की टीमें एक्टिव हो गई हैं। क्रेन और कटर मशीनों की मदद से सड़कों से पेड़ हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

प्रशासन की अपील

कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शहर में आ रही परेशानियों की जल्द मॉनिटरिंग करके व्यवस्थाओं को सुचारु किया जाए। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत सूचना दें।


www.amarujala.com
#Indore #News #आधतफन #न #थम #इदर #क #रफतर #कई #जगह #टरफक #जम #घट #बद #आई #बजल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *