धूल भरी आंधी से थमा इंदौर, 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा; कई पेड़ और होर्डिंग गिरे

धूल भरी आंधी से थमा इंदौर, 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा; कई पेड़ और होर्डिंग गिरे

इन मौसम प्रणालियों के कारण बदला मौसम

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आसपास चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। इसके अलावा उत्तर-पूर्व राजस्थान पर भी चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।

मौसम विभाग का क्या कहना है

दक्षिण पाकिस्तान और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान क्षेत्र में भी ऊपरी हवा का घेरा बना हुआ है। वहीं दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश पर भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार इन सभी प्रणालियों के प्रभाव से विभिन्न दिशाओं से नमी आने लगी, जिसके कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलीं और गरज-चमक के साथ वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बारिश और बिजली चमकने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें- भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म-6 पर सुरक्षा में सेंध, दीवार तोड़कर बना लिया रास्ता, बिना चेकिंग सीधे अंदर घुस रहे लोग

आंधी तूफान चलने से सड़कों पर लगा जाम, वाहन चालक हुए परेशान

सोमवार को आंधी तूफान चलने से शहर की सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। तेज हवाएं व पानी गिरने से मौसम ठंडा होने के कारण बड़ी संख्या में वाहन चालक सड़कों पर निकल गए।

इससे सड़कों पर देखते ही देखते यातायात का दबाव बढ़ गया। दोपहर से रात तक अलग क्षेत्रों में रूक-रूक यातायात बाधित होता रहा।

शहर में पेड़ों के गिरने और तेज हवाएं चलने के कारण बांबे हास्पिटल, विजय नगर, रसोमा चौराहा, एमआर-9 और एलआइजी चौराहा के सिग्नल बंद हो गए थे। इससे वाहनों की लंबी लाइनें लगी हुई नजर आई।

टीम द्वारा सुधार कार्य करने के बाद काफी देर बाद एमआर-9 एवं एलआइजी चौराहा के सिग्नल सुधार लिए गए। वहीं, बड़ी भमोरी से रसोमा चौराहा और एरोप्लेन चौराहा से बड़ी भमोरी जाने वाले मार्ग पर जाम लग गया।

धूल भरी आंधी से थमा इंदौर, 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा; कई पेड़ और होर्डिंग गिरे

इस दौरान मैकेनिक नगर चौराहा पर एक लोडिंग रिक्शा खराब होने के कारण आधे से पौन घंटे तक वाहन चालक जाम में उलझकर परेशान होते नजर आए। चौराहा के चारों तरफ वाहनों की लाइनें लगी हुई नजर आई।

यहां कोई यातायात का जवान मौके पर मौजूद नहीं था। कुछ जागरूक वाहन चालकों ने जाम में उलझे वाहन चालकों को निकला। वहीं, रसोमा से एरोप्लेन चौराहा तक वाहन चालक परेशान होते हुए नजर आए।

अचानक मौसम बदलने और आंधी तूफान चलने से घरों व अन्य स्थानों पर ठहरे वाहन चालक एक दम से सड़कों पर निकल गए। इससे सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ गया।

पेड़ों के गिरने व तेज हवाएं चलने से बांबे हास्पिटल, विजय नगर, रसोमा चौराहा, एमआर-9 और एलआइजी चौराहा के सिग्नल बंद हो गए थे।

टीम को सूचना देने के बाद थोड़ी ही देर में एमआर-9 व एलआइजी चौराहा के सिग्नल सुधार लिए गए थे। रसोमा पर पेड़ गिरने से सुधार में दिक्कत आई। बांबे हास्पिटल व विजय नगर पर टीम काम कर रही है।- लालबहादुर बौद्ध, एसीपी, ट्रैफिक

Source link
#धल #भर #आध #स #थम #इदर #कम #परतघट #क #रफतर #स #चल #हव #कई #पड #और #हरडग #गर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *