बुरहानपुर में तैयार हो रही आपदा से लड़ने वाली टीम:  500 युवाओं को बनाया जाएगा ‘आपदा मित्र’;आग, बाढ़, भूकंप और सर्पदंश जैसी आपात स्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में तैयार हो रही आपदा से लड़ने वाली टीम: 500 युवाओं को बनाया जाएगा ‘आपदा मित्र’;आग, बाढ़, भूकंप और सर्पदंश जैसी आपात स्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में तैयार हो रही आपदा से लड़ने वाली टीम:  500 युवाओं को बनाया जाएगा ‘आपदा मित्र’;आग, बाढ़, भूकंप और सर्पदंश जैसी आपात स्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर जिले में आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए होमगार्ड आपदा प्रबंधन विभाग ने युवाओं को ‘आपदा मित्र’ के रूप में तैयार करने की पहल शुरू की है। इसके तहत जिले में कुल 500 आपदा मित्रों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिसमें युवतियां भी शामिल हैं। प्रशिक्षण के बाद ये युवा आपदा की स्थिति में प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करेंगे। डाइट कॉलेज में हुआ प्रशिक्षण का डेमो बुधवार को बहादरपुर स्थित डाइट कॉलेज में आपदा मित्रों के प्रशिक्षण का डेमो आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं को आपदा के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों, राहत कार्यों और बचाव तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आग लगने, बाढ़, भूकंप, सर्पदंश और भूस्खलन जैसी आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए सक्षम बनाना है। 150 युवाओं का हुआ पंजीयन होमगार्ड आपदा प्रबंधन विभाग के प्लाटून कमांडर जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि बुरहानपुर जिले से अब तक 150 युवाओं का पंजीयन किया गया है। इन्हें सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद आपदा मित्र अपने क्षेत्र में जरूरत पड़ने पर लोगों की मदद कर सकेंगे। वे होमगार्ड, एसडीईआरएफ और पुलिस विभाग के साथ समन्वय बनाकर राहत कार्यों में सहयोग करेंगे। महिलाओं को भी दिया जा रहा प्रशिक्षण प्लाटून कमांडर ने बताया कि आपदाओं का प्रभाव महिलाओं पर भी पड़ता है, इसलिए युवतियों को भी इस अभियान से जोड़ा गया है। प्रशिक्षित महिला आपदा मित्र जरूरत के समय महिलाओं और बच्चों की सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी। स्थायी बल की कमी में मददगार बनेंगे आपदा मित्र जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि हर जिले में आपदा राहत के लिए स्थायी बल की संख्या सीमित होती है। ऐसे में प्रशिक्षित आपदा मित्र स्थानीय स्तर पर तुरंत सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आपदा मित्रों को आपात सूचना देने और आपसी समन्वय के लिए व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है, जिसके माध्यम से जरूरी जानकारी साझा की जाएगी। नेपानगर के बाद खकनार में भी होगा प्रशिक्षण बुरहानपुर जिले में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का यह अभियान लगातार जारी है। इससे पहले नेपानगर में भी 150 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब बुरहानपुर के बाद खकनार क्षेत्र में भी इसी तरह का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। होमगार्ड विभाग का कहना है कि प्रशिक्षित आपदा मित्रों की टीम भविष्य में जिले में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एक मजबूत स्थानीय नेटवर्क के रूप में काम करेगी।

Source link
#बरहनपर #म #तयर #ह #रह #आपद #स #लडन #वल #टम #यवओ #क #बनय #जएग #आपद #मतरआग #बढ #भकप #और #सरपदश #जस #आपत #सथतय #स #नपटन #क #परशकषण #Burhanpur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *