Raghav Juyal Reveals He Was Removed From A Movie Due To The Lead Hero Demand

Raghav Juyal Reveals He Was Removed From A Movie Due To The Lead Hero Demand


Raghav Juyal Struggle: राघव जुयाल इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसी बीच हाल ही में उन्होंने अपने करियर के पुराने दिनों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया और बताया कि एक बार हीरो के खाने के चलते फिल्म से उन्हें बाहर कर दिया गया था।

Raghav Juyal

हीरो के कहने पर राघव को फिल्म से निकाला गया था बाहर

राघव जुयाल ने हाल ही में न्यूज़ 18 के साथ इंटरव्यू के दौरान अपने करियर की शुरुआती दिनों को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि ‘किल’ फिल्म के लिए उन्हें ऑफर आया था लेकिन उससे पहले उनके हाथ से एक बड़ी फिल्म निकल चुकी थी।

राघव जुयाल ने इस पर बात करते हुए कहा कि “मुझे एक फिल्म के लिए चुना गया था और शूटिंग भी शुरू होने वाली थी। मैं पूरी तरीके से तैयार था और फिर अचानक से मुझे फोन आने बंद हो गए। मुझे बताया गया कि उन्हें एक बड़ा चेहरा चाहिए।”

राघव को नहीं पड़ता कोई फर्क

राघव जुयाल आगे बताते हैं कि रिजेक्शन के चलते उन्हें बहुत ज्यादा दुख हुआ था। उन्होंने कहा कि “मैंने उन्हें कहा कि मैं खा पी कर अपना चेहरा बड़ा करता हूं क्योंकि अभी तो मेरा छोटा सा चेहरा है और मैं ऐसा मजाक कर देता हूं। मुझे कोई भी फर्क नहीं पड़ता है।”

कभी नहीं बन पाई फिल्म

राघव आगे बताते हैं कि “बाद में मुझे पता चला था की फिल्म के हीरो ने फिल्म मेकर्स से मुझे फिल्म में न लेने के लिए कहा था और इस बात का मुझे काफी दुख हुआ था। मुझे लगा कि शुक्र है कि मैंने वह फिल्म नहीं की थी और मजे की बात तो यह है कि वह फिल्म कभी बन ही नहीं पाई। वह काफी बड़े स्टूडियो की फिल्म थी।”

लीड किरदार में नजर आएंगे राघव जुयाल

राघव जुयाल को फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ में लीड किरदार में देखा जाने वाला है। इस फिल्म को विवेक बी अग्रवाल द्वारा डायरेक्ट किया गया है। इस फिल्म में राघव के अलावा संजय कपूर, निक्की वेल्स, और निहारिका को देखा जाने वाला है। इस फिल्म को 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *