इंदौर में कांवड़ियों के लिए बड़ी पहल, यात्रियों के लिए होंगे दो विशेष पड़ाव, भोजन से सुरक्षा तक होगा इंतजाम

इंदौर में कांवड़ियों के लिए बड़ी पहल, यात्रियों के लिए होंगे दो विशेष पड़ाव, भोजन से सुरक्षा तक होगा इंतजाम

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन इंदौर जिले में दो पड़ाव स्थल विकसित कर रहा …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 30 Jul 2026 02:03:56 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jul 2026 02:03:56 PM (IST)

इंदौर में कांवड़ियों के लिए बड़ी पहल, यात्रियों के लिए होंगे दो विशेष पड़ाव, भोजन से सुरक्षा तक होगा इंतजाम
कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता।

HighLights

  1. कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता
  2. इंदौर में ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
  3. कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन इंदौर जिले में दो पड़ाव स्थल विकसित कर रहा है। खंडवा रोड स्थित बाईग्राम और उज्जैन रोड पर सांवेर के ग्राम राजोदा में कांवड़ यात्रियों के ठहरने, भोजन, चाय-नाश्ता, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए यह पहल हो रही है।

कलेक्टर ने बाईग्राम स्थित पड़ाव स्थल का लिया जायजा

कलेक्टर शिवम वर्मा ने बुधवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बाईग्राम स्थित प्रस्तावित पड़ाव स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी न रहे और श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने अधिकारियों को पर्याप्त पेयजल, स्वच्छ शौचालय, विश्राम स्थल, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, चिकित्सा सहायता और सुरक्षा के समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां समय सीमा में पूरी करने को कहा। इस दौरान एसडीएम महू राकेश परमार, तहसीलदार विवेक सोनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी ने शिलांग के कोर्ट में किया सरेंडर, 27 अप्रैल को मिली थी जमानत

मार्ग में होगी प्रकाश व्यवस्था

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि इंदौर जिले से गुजरने वाले संपूर्ण कांवड़ यात्रा मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की जाए तथा जहां भी सड़कों की मरम्मत आवश्यक हो, वहां तत्काल कार्य कराया जाए।

पुलिस विभाग को भी यात्रा मार्ग पर प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुरक्षित और निर्बाध बनी रहे।

Source link
#इदर #म #कवडय #क #लए #बड #पहल #यतरय #क #लए #हग #द #वशष #पडव #भजन #स #सरकष #तक #हग #इतजम

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *