सरकारी टीचर के बेटे का शव फांसी पर लटका मिला:  वारासिवनी में 12वीं में पढ़ता था, परिजन पैतृक गांव गए थे – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट जिले के वारासिवनी थाना क्षेत्र में एक 12वीं कक्षा के छात्र का शव फांसी पर लटका मिला है। छात्र की पहचान 18 वर्षीय कृष्णा ऐरपुड़े के रूप में हुई है। यह घटना वारासिवनी के ग्राम पंचायत वारा के वार्ड नंबर 19 स्थित कैलाश नगर शिवधाम मोहल्ले की है। कृष्णा ने अपने घर में पंखे से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। घटना के समय परिवार के सदस्य अपने पैतृक गांव कचेखानी गए हुए थे। गुरुवार को जब कृष्णा के माता-पिता और बहन जानवी ऐरपुड़े घर लौटे, तो जानवी ने खिड़की से अंदर देखा और कृष्णा को फांसी पर लटका पाया। शिक्षक का बेटा था छात्र, पुलिस जांच में जुटी सूचना मिलने पर वारासिवनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजन के बयान दर्ज किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। बताया गया है कि कृष्णा के पिता नंदकिशोर ऐरपुड़े बैहर के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। वारासिवनी पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Source link
#सरकर #टचर #क #बट #क #शव #फस #पर #लटक #मल #वरसवन #म #12व #म #पढत #थ #परजन #पतक #गव #गए #थ #Balaghat #Madhya #Pradesh #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *