Saiyami Kher and Vikram Phadnis to attend the world premiere of ‘Pal Bhar Ke Liye’ at IFFM 2026

Saiyami Kher and Vikram Phadnis to attend the world premiere of ‘Pal Bhar Ke Liye’ at IFFM 2026


IFFM 2026: अभिनेत्री सैयामी खेर और फिल्म निर्माता विक्रम फडनीस भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करते हुए इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2026 में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पल भर के लिए’ के वर्ल्ड प्रीमियर के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में ईश्वाक सिंह, ताहिर राज भसीन और विनीत कुमार भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

IFFM 2026

सैयामी खेर के लिए यह मौका बेहद खास है। IFFM 2023 में उनकी फिल्म ‘घूमर’ फेस्टिवल की ओपनिंग फिल्म थी, जिसे दर्शकों से खूब प्यार मिला था। अब एक बार फिर सैयामी अपनी नई फिल्म ‘पल भर के लिए’ के साथ इसी प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में लौट रही हैं। उनके लिए यह सफर एक खूबसूरत पड़ाव जैसा है। पूरी टीम के लिए भी यह गर्व का पल है क्योंकि उनकी फिल्म पहली बार दुनिया भर के दर्शकों के सामने पेश की जाएगी।

इस मौके पर सैयामी खेर ने कहा, “IFFM हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहा है। ‘घूमर’ के साथ मेलबर्न आने की यादें आज भी मेरे लिए बेहद खास हैं और अब ‘पल भर के लिए’ के वर्ल्ड प्रीमियर के लिए यहां लौटना किसी सपने के सच होने जैसा लग रहा है। सबसे खूबसूरत बात यह होती है कि आपकी फिल्म अलग-अलग देशों और संस्कृतियों के लोगों तक पहुंचती है, लेकिन भावनाएं सबको एक जैसी महसूस होती हैं। मुझे बेहद खुशी है कि हमारी फिल्म का सफर इतने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच से शुरू हो रहा है और मैं मेलबर्न के दर्शकों के साथ इसे देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूं।”

निर्देशक विक्रम फडनीस ने कहा, “हर फिल्म निर्माता चाहता है कि उसकी कहानी सही दर्शकों तक पहुंचे और IFFM से बेहतर शुरुआत शायद ही कोई हो सकती है। यह फिल्म महोत्सव हमेशा भारतीय सिनेमा की बेहतरीन और सार्थक कहानियों को वैश्विक मंच देता आया है। ऐसे प्रतिष्ठित मंच पर हमारी फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर होना हम सभी के लिए गर्व की बात है। ‘पल भर के लिए’ पूरी टीम की मेहनत और प्यार का नतीजा है और मैं दुनिया भर के दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं।”

IFFM की फेस्टिवल डायरेक्टर मितु भौमिक लैंग ने कहा, “हमें बेहद खुशी है कि IFFM 2026 में विक्रम फडनीस की आगामी फिल्म ‘पल भर के लिए’ का वर्ल्ड प्रीमियर आयोजित किया जा रहा है। हमारा फेस्टिवल हमेशा भारतीय सिनेमा की बेहतरीन कहानियों और शानदार प्रतिभाओं का जश्न मनाता आया है और यह फिल्म इस साल के कार्यक्रम में एक शानदार जुड़ाव है। हमें पूरा विश्वास है कि हमारे दर्शक इस नई फिल्म का भरपूर आनंद लेंगे और इसके पीछे काम करने वाली पूरी टीम का स्वागत करेंगे।”

बेहतरीन कलाकारों की टोली, दमदार कहानी और भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में से एक IFFM में होने वाले वर्ल्ड प्रीमियर के साथ ‘पल भर के लिए’ दुनिया भर के दर्शकों और अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत पर अपनी मज़बूत छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *