असम बाढ़ राहत कार्य के लिए आगे आए रणदीप हुड्डा, पत्नी लिन लैशराम ने सराहा; अभिनेता फैंस से बोले- मदद करें – Randeep Hooda Steps Up For Assam Flood Relief Work Wife Lin Laishram Praises Him

असम बाढ़ राहत कार्य के लिए आगे आए रणदीप हुड्डा, पत्नी लिन लैशराम ने सराहा; अभिनेता फैंस से बोले- मदद करें – Randeep Hooda Steps Up For Assam Flood Relief Work Wife Lin Laishram Praises Him


रणदीप हुड्डा ने शनिवार को असम के शिवसागर में बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन और अन्य जरूरी सामान बांटे थे। उन्होंने शिवसागर के गुरुद्वारा साहिब में भी मत्था टेका और बाढ़ प्रभावित लोगों की भलाई के लिए प्रार्थना की। अभिनेता ने एक एनजीओ के साथ मिलकर राहत कार्यों में हिस्सा लिया। उनके इस राहत कार्य से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। रणदीप हुड्डा की पत्नी और अभिनेत्री लिन लैशराम मणिपुर हैं, उन्होंने अपने पति के इस जज्बे और काम को सराहा है, इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी पोस्ट साझा की है। वहीं रणदीप हुड्डा ने भी लोगों ने मदद करने की अपील की है, जिससे असम बाढ़ प्रभावितों का जीवन फिर से पटरी पर आ सके।  



लिन लैशराम ने साझा की पोस्ट 

रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम ने इंस्टाग्राम पर रणदीप हुड्डा द्वारा असम में किए गए राहत कार्य वाली खबर लगाई है। आगे भी इससे जुड़ी कई तस्वीरें, वीडियो साझा किए हैं। इस तरह वह अपने पति के काम को सराहा रही हैं, उन्हें सपोर्ट कर रही हैं। लिन अक्सर सामाजिक कार्यों में रणदीप का साथ देती हैं, लेकिन इन दिनों वह अपनी बेटी की परवरिश में अधिक व्यस्त हैं। 



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *