फैंस को पसंद आईं तस्वीरें
तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा है ‘इश्क’। सोनल की तस्वीरों पर फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘भारत में ताज महल के बाद आप मुझे सबसे ज्यादा पसंद हो।’ एक और यूजर ने लिखा ‘आपसे एक बार मिलने की इच्छा है।’ एक और यूजर ने लिखा ‘आप इमरान हाशमी के साथ अच्छी लगती हो।’ कई दूसरे यूजर्स ने अभिनेत्री की तारीफ की है।
‘मिर्जापुर’ की स्टारकास्ट
आपको बता दें कि सोनल चौहान अपकमिंग फिल्म ‘मिर्जापुर’ में विद्या का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, रसिका दुग्गल और रवि किशन होंगे। ये वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ पर आधारित होगी।
पहली फिल्म से मशहूर हुईं अभिनेत्री
यह गौरतलब है कि सोनल चौहान ने 2008 में फिल्म ‘जन्नत’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दर्शकों को इमरान हाश्मी के साथ उनकी केमेस्ट्री पसंद आई थी। इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय करने की वजह से साल 2009 के फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के लिए नामांकन मिला था।
Source link
#Sonal #Chauhan #Saree #Photos #Bold #Photos #Lehenga #Choli #Fans #Remember #Emraan #Hashmi #Entertainment #News #Amar #Ujala







