इंदौर में अपराधियों पर चला पुलिस का हंटर, 370 बदमाशों पर कसी नकेल, 163 वारंट तामील और 3 आरोपी जिलाबदर

इंदौर में अपराधियों पर चला पुलिस का हंटर, 370 बदमाशों पर कसी नकेल, 163 वारंट तामील और 3 आरोपी जिलाबदर

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात सरप्राइज सघन चेकिंग अभियान चलाया। देर रात से सुबह तक चले इस काम्बिंग आपरेशन में पुलिस ने चारों जोन में एक साथ कार्रवाई करते हुए 370 बदमाशों और संदिग्धों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की।

अभियान के दौरान 163 से अधिक वारंट तामील किए गए, जिनमें 51 स्थायी, 38 गिरफ्तारी और 74 जमानती वारंट शामिल हैं। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वाले 138 चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।

52 आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

पुलिस ने 52 आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इनसे थानों में डोजियर भरवाए गए, रेड और यलो नोटिस देकर भविष्य में अपराध नहीं करने की चेतावनी दी गई तथा शपथ भी दिलाई गई। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के 11 और मादक पदार्थ सेवन का एक मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई के दौरान एरोड्रम थाना पुलिस ने एक आरोपी को चाकू सहित गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की।

कई फरार आरोपी भी पकड़े गए

अभियान के दौरान ड्रोन और बाइक पेट्रोलिंग के जरिए हाटस्पाट, शैडो एरिया, होटल, लाज, रैन बसेरे, ढाबे, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस ने लोगों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम और यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान कई फरार आरोपी भी पकड़े गए हैं और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें- इंदौर के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, रतलाम मंडल ने विस्तारित किए इंदौर-खड़की स्पेशल के फेरे, बिना बदलाव चलेगी ट्रेन

बदमाश जिलाबदर और 8 को हाजिरी के आदेश

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 11 अपराधियों पर कार्रवाई की है। आयुक्त ने तीन को जिलाबदर कर दिया और आठ को थाना में हाजिरी देने के निर्देश दिए है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार आरोपित राजकुमार खटीक(गांधीनगर), अजय उर्फ भोला पठोते निवासी राहुल गांधी नगर, राहुल उर्फ दादिया जाधव निवासी रमाबाई नगर को सीमावर्ती जिलों की सीमाओं से बाहर रहने के आदेश दिए है।

आरोपित सूरज मेहरा, अरुण वालेकर, हमीद खान, वाजिद उर्फ गब्बू खान, वसीम उर्फ बाला, मुकेश कुशवाह, दुर्गेश वर्मा को संबंधित थानों में नियमित हाजिरी देने के लिए बाध्य किया गया है।

Source link
#इदर #म #अपरधय #पर #चल #पलस #क #हटर #बदमश #पर #कस #नकल #वरट #तमल #और #आरप #जलबदर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *