5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। राजस्थान के 24 जिलों में बारिश हो रही है। इसकी वजह से अजमेर की सड़कों पर पानी भर गया।
वहीं, बिहार के बांका में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। झारखंड में भी बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई।
केरलम में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड और बाढ़ से 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग लापता हैं। सरकार ने 209 राहत शिविर बनाए हैं, जहां 5,792 लोगों को सुरक्षित पहुंचाया गया है।
कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में रविवार सुबह लैंडस्लाइड में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मल्लिकार्जुन (35), उनकी पत्नी नागवेणी (28) और 3 साल का बेटा संतोष शामिल हैं। हादसे के समय तीनों पहाड़ी के पास बने घर में सो रहे थे।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें…

केरलम के अलाप्पुझा में सड़कों पर पानी भर गया है।

केरलम के कन्नूर जिले की श्रीकंदापुरम नगर पालिका में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। कई मकानों और दुकानों को नुकसान पहुंचा। सड़कों पर मलबा भर गया।

गुजरात के मोरबी में भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।

सूरत के कई इलाकों में शनिवार को सड़कों और घरों में दो से तीन फीट पानी भर गया।

गुजरात के मोरबी में बाढ़ जैसे स्थिति हो गई। लोग गले तक पानी में तैरकर एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में फ्लैश फ्लड (अचानक आई बाढ़) के बाद कई घरों में पानी घुस गया।
तमिलनाडु: 2000 लोगों ने बारिश के लिए प्रार्थना की
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में सूखे मौसम की वजह से तिरुचिरापल्ली के थेन्नूर में मुस्लिम समाज के 2,000 लोगों ने बारिश की विशेष प्रार्थना (सलात अल-इस्तिस्का) की। कई जिलों में तापमान 37.5°C से ऊपर बना हुआ है और राज्य भीषण जल संकट का सामना कर रहा है।

देशभर में मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
08:03 AM2 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली के कई इलाकों में बारिश जारी
07:53 AM2 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में फ्लैश फ्लड के बाद राहत कार्य जारी
07:13 AM2 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
सूरत में बारिश रुकी, लेकिन किम नदी का जलस्तर अब भी बढ़ा हुआ
गुजरात के सूरत में फिलहाल बारिश रुक गई है, लेकिन किम नदी का जलस्तर अब भी बढ़ा हुआ है। नदी के किनारे स्थित मुक्तिधाम श्मशान घाट पानी में डूब गया, जिसके चलते लोगों को अंतिम संस्कार के लिए दूसरे श्मशान घाटों पर जाना पड़ रहा है।
06:51 AM2 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
केरल के अलप्पुझा में बाढ़ का खतरा बढ़ा
केरल के अलप्पुझा जिले के कुट्टनाड और अपर कुट्टनाड क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। पंबा और अचनकोविल नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे कई निचले इलाकों में पानी भर गया है।
वीयापुरम और चेरुथाना गांवों में बाढ़ से 100 से अधिक घर प्रभावित हुए हैं। अलप्पुझा में 11 राहत शिविर चल रहे हैं, जहां 169 परिवारों के 580 लोगों को ठहराया गया है।
05:51 AM2 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
केरल में भारी बारिश से 8 लोगों की मौत, 8 लापता
केरल मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के मुताबिक, भारी बारिश से अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 8 लोग लापता हैं। इस आपदा में 13 लोग घायल हुए हैं।
राज्यभर में 5,792 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाकर 209 राहत शिविरों में ठहराया गया है। बारिश और लैंडस्लाइड के कारण 27 घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, जबकि 196 घरों को नुकसान पहुंचा है।
05:25 AM2 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश, नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ा
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में रविवार सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में और बारिश की संभावना जताई है, जिसके चलते लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
04:59 AM2 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
केरल के कन्नूर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात
04:13 AM2 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बादल ज्यादा फटते हैं
जम्मू-कश्मीर में बादल फटने की सबसे बड़ी वजह हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाएं हैं। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी भरी हवाएं इन पहाड़ों से टकराकर ऊपर उठती हैं। ऊपर जाते ही हवा ठंडी हो जाती है और उसमें मौजूद नमी तेजी से बादलों में जमा होने लगती है।
इसके अलावा, संकरी घाटियां और ऊंची चोटियां बादलों को एक जगह रोक देती हैं। इससे कम क्षेत्र में बहुत ज्यादा नमी इकट्ठी हो जाती है। जब बादल इतना पानी संभाल नहीं पाते, तो अचानक बेहद तेज बारिश होती है।
यही वजह है कि डोडा, किश्तवाड़, रामबन, पुंछ, राजौरी, सोनमर्ग और कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में बादल फटने की घटनाएं मैदानी क्षेत्रों की तुलना में ज्यादा होती हैं।

04:05 AM2 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
केरल के 5 डैम पर रेड अलर्ट, लगातार बारिश से जलस्तर बढ़ा
केरल में भारी बारिश के बीच मूझियार, कल्लारकुट्टी, एरट्टयार, लोअर पेरियार और पोरिंगलकुथु डैम पर रेड अलर्ट जारी किया गया है। जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
03:07 AM2 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
मुंबई: बांद्रा ईस्ट स्थित कला नगर में तेज हवाओं के साथ बारिश
03:05 AM2 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
केरलम: कन्नूर के श्रीकंदापुरम में बारिश से सड़कें और निचले इलाके डूबे
02:40 AM2 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
बादल फटने का मतलब क्या?
बादल फटना का मतलब यह नहीं है कि बादल सचमुच फट जाता है। यह एक मौसम संबंधी घटना है, जिसमें बहुत छोटे इलाके में बहुत कम समय में बेहद तेज बारिश होती है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगर 20-30 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में एक घंटे या उससे कम समय में 100 मिमी या उससे ज्यादा बारिश हो जाए, तो उसे बादल फटना कहा जाता है।
ऐसा तब होता है, जब हवा में मौजूद नमी एक जगह इकट्ठी हो जाती है। खासकर पहाड़ी इलाकों में पहाड़ नमी से भरी हवाओं को आगे बढ़ने नहीं देते। नमी लगातार जमा होती रहती है और अचानक बहुत तेज बारिश के रूप में बरस जाती है।

01:52 AM2 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
पंजाब: 3 जिलों में भारी बारिश, मानसून 33% कमजोर, बठिंडा सबसे गर्म

रविवार सुबह चंडीगढ़ की सुखना लेक पर आसमान बादलों से घिरा नजर आया।
पंजाब में रविवार को पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ में दिनभर बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
इस बार पंजाब में मानसून सामान्य से कमजोर रहा है। अब तक 33% कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे गर्मी और उमस बढ़ गई है। शनिवार को बठिंडा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 37°C दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में जुलाई के दौरान सामान्य से 10% अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। पूरी खबर पढ़ें…
01:50 AM2 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
बिहार: सभी जिलों में बारिश का अलर्ट, 6 अगस्त तक सक्रिय रहेगा मानसून

बिहार में रविवार को सभी जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान 40 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवा चल सकती है और कई जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार, 5-6 अगस्त तक पूरे बिहार में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। शनिवार को कैमूर सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 39.1°C दर्ज किया गया। वहीं, शेखपुरा में एक घंटे की तेज बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए और SDO कार्यालय में करीब 3 फीट तक पानी भर गया। पूरी खबर पढ़ें…
01:46 AM2 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
हरियाणा: आज से फिर एक्टिव होगा मानसून, 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

हरियाणा के अधिकतर जिलों में शनिवार शाम के समय आसमान में बादल छाए रहे।
हरियाणा में आज से मानसून फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और आज रात से ओडिशा, बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर से आने वाली मानसूनी हवाओं के असर से 2 से 5 अगस्त के बीच हरियाणा के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम, जबकि कई जगह अच्छी बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
01:38 AM2 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड: उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड; बद्रीनाथ हाईवे धंसा, 7 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम

रुद्रप्रयाग में रविवार सुबह से बारिश हो रही है।
उत्तराखंड में रविवार को अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों का अनुमान है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।
लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लैंडस्लाइड से बड़ा हादसा टल गया, जबकि चमोली के गौचर में बद्रीनाथ हाईवे का 20 मीटर हिस्सा धंस गया, जिससे यातायात वन-वे कर दिया गया है। मौसम विभाग ने 7 अगस्त तक प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें…
01:37 AM2 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
राजस्थान: 24 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, कल से कमजोर पड़ेगा मानसून

राजस्थान में रविवार को 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जालोर, पाली और सिरोही में भारी बारिश की चेतावनी दी है। हालांकि, सोमवार से प्रदेश में मानसून के कमजोर पड़ने की संभावना जताई गई है।
पिछले 24 घंटे में बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में 60 मिमी (करीब 2.4 इंच) और उदयपुर के सलूंबर में 57 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, फलोदी सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
01:34 AM2 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
MP: भोपाल-इंदौर समेत 55 जिलों में आज बारिश, अभी 2 सिस्टम एक्टिव

मध्य प्रदेश में अगले दो दिन हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत 55 जिलों में रविवार को बारिश होने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश पर राजस्थान के ऊपर बने लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ का असर बना हुआ है।
हालांकि, 4 और 5 अगस्त से फिर भारी बारिश का दौर लौट सकता है। मौसम विभाग ने उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे तक कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…
01:26 AM2 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
देश के प्रमुख शहरों में आज के तापमान का अनुमान

Source link
#Heavy #Rainfall #Landslide #Alert



