इंदौर में अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की मौत:  कनाड़िया में टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी को मारी टक्कर; दिव्यांग की सड़क पार करते समय मौत – Indore News

इंदौर में अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की मौत: कनाड़िया में टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी को मारी टक्कर; दिव्यांग की सड़क पार करते समय मौत – Indore News

इंदौर में अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की मौत:  कनाड़िया में टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी को मारी टक्कर; दिव्यांग की सड़क पार करते समय मौत – Indore News


इंदौर के कनाड़िया, आजाद नगर, लसूड़िया और विजय नगर में पांच लोगों की रविवार शाम से देर रात तक हुए अलग-अलग हादसों में मौत हो गई। सभी के शव पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजे गए हैं। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। कनाड़िया में बिचौली मर्दाना गांव के पास रविवार शाम अपने घर जा रहे अशोक (40) पिता जगदीश परमार को एक लोडिंग गाड़ी ने ओवरटेक करते हुए सामने की तरफ से टक्कर मार दी। इस हादसे में अशोक के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत में डॉक्टरों ने उन्हें एमवाय अस्पताल भेज दिया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अशोक निजी टेलीकॉम कंपनी में काम करते थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। दोनों पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, परिवार में अन्य भाई अलग रहते हैं। दिव्यांग को मारी अज्ञात वाहन ने टक्कर
इंदौर के आजाद नगर में मूसाखेड़ी शराब दुकान के यहां एक दिव्यांग संजय (35) पिता रमेश ठाकरे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। संजय अपने जीजा संतोष के पास रहते थे। मूसाखेड़ी में जीजा की दुकान है। रदेर शाम संजय को भोपाल में रिश्तेदारों के यहां जाना था। वह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। उनका एक पैर मुंबई में सड़क हादसे में कट गया था। इसके बाद वह अपने जीजा के पास इंदौर आकर रहने लगे। संजय की शादी नहीं हुई थी। उनके परिवार में पांच भाई हैं। सभी अलग-अलग रहते हैं। वह मूल रूप से कमलापुर के पास के रहने वाले थे। सड़क हादसे में घायल युवती ने तोड़ा दम
विजय नगर के सी-21 मॉल के यहां रविवार दोपहर 2 बजे निकीता पिता विश्वनाथ लोधी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। उन्हें उपचार के लिए लोगों ने लक्ष्मी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां देर रात 12 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। निकीता नरसिंहपुर की रहने वाली थीं। उनके परिवार में पिता, भाई और अन्य लोग हैं। यहां किराए के घर में रहकर वह निजी कंपनी में जॉब करती थीं। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। लसूड़िया इलाके में सेटेलाइट जंक्शन के यहां रात करीब 11 बजे एक 40 साल के व्यक्ति की ट्रेन से टकराने के चलते मौत हो गई। घटना के बाद लसूड़िया पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन युवक की तलाशी में उसके पास से कुछ नहीं मिला। पुलिस उसकी पहचान के प्रयास कर रही है। उसके कपड़ों में किसी तरह का पहचान पत्र नहीं मिला है। वहीं, इसी थाना इलाके में रात में एकेवी यूनिवर्सिटी के यहां बायपास पर बाइक सवार शिवराज (29) पिता राजेश मालवीय, निवासी टिकरिया, देवास को भी एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें राहगीरों ने एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल भेजा। यहां रात करीब 2 बजे उपचार के दौरान शिवराज की मौत हो गई। पुलिस उसके परिवार के लोगों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

Source link
#इदर #म #अलगअलग #हदस #म #लग #क #मत #कनड़य #म #टलकम #कपन #क #करमचर #क #मर #टककर #दवयग #क #सड़क #पर #करत #समय #मत #Indore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *