Datia Bye Election Result Live: दूसरे राउंड की मतगणना में भाजपा मजबूत, आशुतोष 1874 वोट से आगे; कांग्रेस पीछे

Datia Bye Election Result Live: दूसरे राउंड की मतगणना में भाजपा मजबूत, आशुतोष 1874 वोट से आगे; कांग्रेस पीछे

09:12 AM, 03-Aug-2026

दतिया उपचुनाव: पहले राउंड का परिणाम

  • मतगणना का पहला राउंड

  • भाजपा: 4441 वोट

  • कांग्रेस: 3532 वोट

  • आजाद समाज पार्टी: 2117 वोट

  • भाजपा 909 वोटों से आगे

08:48 AM, 03-Aug-2026

सबसे पहले 451 डाक मतपत्रों की गिनती

दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के तहत सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो गई है। कुल 451 डाक मतपत्रों की गणना टेबल नंबर 21 पर की जा रही है। डाक मतपत्रों की गिनती पूरी होने के बाद शुरुआती रुझान सामने आएंगे। इसके बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती शुरू की जाएगी।

08:29 AM, 03-Aug-2026

मतगणना स्थल

Datia Bye Election Result Live: दूसरे राउंड की मतगणना में भाजपा मजबूत, आशुतोष 1874 वोट से आगे; कांग्रेस पीछे

08:17 AM, 03-Aug-2026

उपचुनाव की काउंटिंग शुरू

दतिया में विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग शुरू हो चुकी है। पहला रुझान सुबह 9 बजे आने की संभावना है। भाजपा के आशुतोष तिवारी, कांग्रेस के घनश्याम सिंह और सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आईं किन्नर संजना समेत कुल 21 प्रत्याशी मैदान में हैं।

07:40 AM, 03-Aug-2026

परिणाम से पहले पूर्व विधायक राजेंद्र भारती कांग्रेस से निष्कासित

दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से ठीक पहले कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह लगातार राजेंद्र भारती पर चुनाव में भीतरघात और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लगा रहे थे। हाल के दिनों में दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप खुले तौर पर सामने आए थे। 

07:12 AM, 03-Aug-2026

एक नजर में दतिया उपचुनाव

06:41 AM, 03-Aug-2026

20 टेबलों पर 15 राउंड में होगी वोटों की गिनती

दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम में दर्ज मतों की गणना शुरू होगी। मतगणना के लिए 20 टेबलें बनाई गई हैं और 15 राउंड में मतों की गिनती पूरी होगी। पूरी प्रक्रिया में करीब 350 अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। सुबह 9 बजे के बाद शुरुआती रुझान आने शुरू होने की संभावना है।

10:38 PM, 02-Aug-2026

Datia Bye Election Result Live: दूसरे राउंड की मतगणना में भाजपा मजबूत, आशुतोष 1874 वोट से आगे; कांग्रेस पीछे

दतिया विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आज सामने आ जाएगा। यह सिर्फ एक सीट का चुनाव नहीं, बल्कि भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए बड़ा राजनीतिक इम्तिहान माना जा रहा है। इस जनादेश से न केवल दोनों दलों की चुनावी रणनीति की परीक्षा होगी, बल्कि पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की राजनीतिक साख और संगठन में उनकी पकड़ को लेकर भी अहम संदेश जाएगा।

Source link
#Datia #Bye #Election #Result #Live #दसर #रउड #क #मतगणन #म #भजप #मजबत #आशतष #वट #स #आग #कगरस #पछ

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *