शहर में कनाड़िया, आजाद नगर, लसूड़िया और विजयनगर में पांच लोगों की सोमवार शाम से देर रात तक हादसों मे मौत हो गई। सभी का शव पोस्टमार्टम के लिए एमवाय भेज…और पढ़ें

HighLights
- कनाड़िया में टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी को ओवरटेक कर रहे लोडिंग वाहन ने मारी टक्कर
- उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है, दोनो पढ़ाई कर रहे हैं
- दिव्यांग संजय (35) पिता रमेश ठाकरे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : शहर में कनाड़िया, आजाद नगर, लसूड़िया और विजयनगर में पांच लोगों की सोमवार शाम से देर रात तक हादसों मे मौत हो गई। सभी का शव पोस्टमार्टम के लिए एमवाय भेजा गया है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
कनाड़िया में बिचौली मर्दाना गांव के पास सोमवार शाम अपने घर जा रहे अशोक (40) पिता जगदीश परमार निवासी अंबामूलिया को एक लोडिंग वाहन ने ओवरटेक करते हुए सामने की तरफ से टक्कर मार दी। इस हादसे में अशोक के सिर मे गंभीर चोट आई। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।
गंभीर हालत में डॉक्टरों ने एमवाय भेज दिया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अशोक निजी टेलीकॉम कंपनी में काम करते थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। दोनो पढ़ाई कर रहे हैं।
दिव्यांग को मारी अज्ञात वाहन ने टक्कर
आजाद नगर में मूसाखेड़ी शराब दुकान के यहां पर एक दिव्यांग संजय (35) पिता रमेश ठाकरे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। संजय अपने जीजा संतोष के पास रहते थे। मूसाखेड़ी में जीजा की दुकान है। सोमवार देर शाम संजय को भोपाल रिश्तेदारो के यहां जाना था। वह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। उनका एक पैर मुंबई में सड़क हादसे में कट गया था। इसके बाद वह अपने जीजा के पास इंदौर आकर रहने लगे। संजय की शादी नहीं हुई थी। वह मूल रूप से कमलापुर के पास के रहने वाले थे।
सड़क हादसे मे घायल युवती ने तोडा दम
विजयनगर के सी-21 माल के सामने निकिता पिता विश्वनाथ लोधी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। उन्हें उपचार के लिए लोगों ने लक्ष्मी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। निकिता नरसिंहपुर की रहने वाली थी। उसके परिवार में पिता और भाई अन्य लोग हैं। यहां किराए के घर में रहकर वह निजी कंपनी मे नौकरी करती थी। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
- लसूड़िया क्षेत्र में सैटेलाइट जंक्शन में करीब 11 बजे एक 40 साल के व्यक्ति की ट्रेन के टकराने से मौत हो गई। घटना के बाद लसूड़िया पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की तलाशी में उसके पास से कुछ नहीं मिला है। पुलिस उसकी पहचान के प्रयास कर रही है।
- रात में एकेवी यूनिवर्सिटी के पास दोपहिया सवार शिवराज (29) पिता राजेश मालवीय निवासी टिकरिया देवास को भी एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें राहगीरों ने एंबुलेंस से एमवाय भेजा। यहां रात करीब दो बजे उपचार के दौरान शिवराज की मौत हो गई। पुलिस उसके परिवार के लोगो से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
Source link
#इदर #म #घट #क #दरन #अलगअलग #सडक #हदस #म #पच #लग #क #मत #सडक #पर #करत #समय #दवयग #क #गई #जन


