Aus Vs Ban:सिर्फ सात विकेट लेते ही स्टार्क बनाएंगे रिकॉर्ड, कपिल देव और डेल स्टेन को छोड़ सकते हैं पीछे – Aus Vs Ban: Mitchell Starc Eyes Kapil Dev, Dale Steyn’s Test Wicket Milestones Know Details
“_id”:”6a7308ea06dc613ab7034a31″,”slug”:”aus-vs-ban-mitchell-starc-eyes-kapil-dev-dale-steyn-s-test-wicket-milestones-know-details-2026-08-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”AUS vs BAN: सिर्फ सात विकेट लेते ही स्टार्क बनाएंगे रिकॉर्ड, कपिल देव और डेल स्टेन को छोड़ सकते हैं पीछे”,”category”:”title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 05 Aug 2026 03:27 PM IST
बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मिचेल स्टार्क के पास कपिल देव और डेल स्टेन के टेस्ट विकेट रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का मौका होगा। हालांकि, स्टार्क ने कहा कि उनके लिए व्यक्तिगत रिकॉर्ड से ज्यादा ऑस्ट्रेलिया की जीत और डब्ल्यूटीसी फाइनल की दौड़ अहम है।
मिचेल स्टार्क – फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के पास बांग्लादेश के खिलाफ 13 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बड़ा कीर्तिमान अपने नाम करने का मौका होगा। स्टार्क अगर इस सीरीज में सात विकेट लेने में सफल रहते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट में भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव और दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन को विकेटों के मामले में पीछे छोड़ देंगे।