तेज हवाओं के साथ हुई हल्की वर्षा ने भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई। मंगलवार को हवाओं की रफ्तार 84 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई, जिससे कई क्षेत्रों मे …और पढ़ें

HighLights
- दूसरे दिन भी 84 किमी की रफ्तार से चली हवा, 9.2 मिमी वर्षा की गई दर्ज
- जिले में मानसूनी गतिविधियां तेज होती नजर आने लगी हैं
- सुबह से ही तपिश कम रही और बादलों का जमावड़ा दिखाई देता रहा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। जून की शुरुआत के साथ ही जिले में मानसूनी गतिविधियां तेज होती नजर आने लगी हैं। सोमवार को आए तेज तूफान का असर मंगलवार को भी देखने को मिला।
दिनभर मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा और तेज हवाओं के साथ हुई हल्की वर्षा ने लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत पहुंचाई। मंगलवार को हवाओं की रफ्तार 84 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई, जिससे कई क्षेत्रों में विद्युत सप्लाय प्रभावित हुई। कुछ स्थानों पर एहतियात के तौर पर बिजली कंपनी ने स्वयं सप्लाई बंद कर दी।
शाम करीब पांच बजे कई इलाकों में हल्की वर्षा हुई
मंगलवार सुबह से ही सूरज की तपिश कम रही और आसमान में बादलों का जमावड़ा दिखाई देता रहा। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे काले बादल छा गए और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया। शाम करीब पांच बजे कई इलाकों में हल्की वर्षा हुई। इससे मौसम अचानक बदल गया। अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक दिनभर में 9.2 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।
मौसम विभाग ने आज भी आंधी-तूफान और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है
मौसम विभाग ने बुधवार को भी आंधी-तूफान और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है, जिसमें इंदौर, उज्जैन, धार, देवास सहित कई इलाके शामिल है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण, विभिन्न ट्रफ रेखाओं तथा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव से प्रदेश में नमी लगातार पहुंच रही है। इस कारण से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल, तेज हवाएं और वर्षा की गतिविधियां बढ़ रही हैं। दूसरी ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां और अधिक सक्रिय रहने के आसार हैं।
MP में आंधी-बारिश के साथ नौतपा की विदाई, भोपाल समेत कई जिलों में बौछारें शुरू; IMD ने जारी किया अलर्ट
www.naidunia.com
#weather #update #बदबद #और #हलक #वरष #स #मल #रहत #कई #इलक #म #बजल #गल #आज #भ #आधतफन #और #गरजचमक #क #आसर


