घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं सड़क को ब्लॉक कर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जिससे इलाके में काफी समय तक ट्रैफिक बाधित रहा।

उदयपुर में रविवार को सड़क किनारे नाश्ता कर रहे दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस के मुताबिक इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। यह एक्सीडेंट अंबामाता में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि दो लोग एक ठेले के पास ही खड़े होकर नाश्ता कर रहे थे तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सबसे पहले ठेले को टक्कर मारी और फिर दोनों उसकी चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि दो और लोग भी घायल हुए हैं। सुबह का समय था इसलिए सड़क पर ज्यादा गाड़ियां भी मौजूद नहीं थी।
कार सवार मौके से तुरंत फरार हो गया। इस दौरान ठेले पर रोज की तरह और भी कुछ लोग नाश्ता कर रहे थे। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों को संभलने का मौका ही नहीं मिल सका। मृतकों की पहचान अब्दुल मजीद और मोहम्मद इमरान के रूप में हुई, दोनों छिपका कॉलोनी के निवासी थे। वहीं घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं सड़क को ब्लॉक कर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की जिससे इलाके में काफी समय तक ट्रैफिक बाधित रहा।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद भीड़ को नियंत्रित कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है और आगे की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि ठेले को टक्कर मारने के बाद कार आगे जाकर पलट गई।
तेज साउंड बजाया हुआ था
वहीं कार में आरोपी ने तेज साउंड बजाया हुआ था। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने आशंका जताई है कि घटना के वक्त कार ड्राइवर नशे में हो सकता है।
Source link
#उदयपर #ठल #पर #कर #रह #थ #नशत #तज #रफतर #कर #न #मर #टककर #द #लग #क #मत #Udaipur #Hindi #News



