Thursday Box Office: गुरुवार को ‘स्पाइडर मैन’ की कमाई को झटका, ‘धमाल 4’ ने भी तोड़ा दम, जानें- बाकी फिल्मों का हाल

Thursday Box Office: गुरुवार को ‘स्पाइडर मैन’ की कमाई को झटका, ‘धमाल 4’ ने भी तोड़ा दम, जानें- बाकी फिल्मों का हाल


सिनेमाघरों में दर्शकों के देखने के लिए बॉलीवुड से लेकर और हॉलीवुड तक  फिल्में मौजूद हैं. इनमें नई रिलीज हॉलीवुड की सुपर हीरो फिल्म स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपाया हुआ है. वहीं कुछ हफ्ते पुरानी जना नायकन से लेकर द ओडिसी और धमाल 4 अब बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए स्ट्रगल कर रही हैं. चलिए यहां इन सभी फिल्मों के गुरुवार के कलेक्शन जानते हैं.

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने दूसरे थर्सडे कितने नोट छापे?
टॉम हॉलैंड की फिस्म स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे को भारतीय दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है और इसी के साथ ये बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. हालांकि 8वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को इसके कलेक्शन में काफी मंदी देखी गई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने रिलीज के दूसरे गुरुवार को यानी 8वें दिन 9.18 करोड़ की नेट कमाई की है. इसी के साथ फिल्म का भारत में 8 दिनों का नेट कलेक्शन 329.68 करोड़ रुपये हो गया है. 

Thursday Box Office: गुरुवार को 'स्पाइडर मैन' की कमाई को झटका, 'धमाल 4' ने भी तोड़ा दम, जानें- बाकी फिल्मों का हाल

जना नायकन ने तीसरे गुरुवार कितना कमाया?
थलपति विजय की तमिलनाडु का सीएम बनने के बाद रिलीज हुई आखिरी फिल्म जना नायकन ने शुरुआती हफ्त में तो अच्छा परफॉर्म किया था लेकिन दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में उतार-चढ़ाव देखा गया. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक जना नायकन ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे थर्सडे को 1.60 करोड़ की कमाई की है. जिसके बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 185.15 करोड़ रुपये हो गया है.

Thursday Box Office: गुरुवार को 'स्पाइडर मैन' की कमाई को झटका, 'धमाल 4' ने भी तोड़ा दम, जानें- बाकी फिल्मों का हाल

ये भी पढ़ें:-Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

द ओडिसी की तीसरे गुरुवार का कितना रहा कारोबार
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी की कमाई में अब हर दिन गिरावट दर्ज की जा रही है. रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को ये 2 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 21वें दिन यानी तीसरे थर्सडे द ओडिसी ने 2.15 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ फिल्म की भारत में 21 दिनों की कुल नेट कमाई अब 158.75 करोड़ रुपये हो गई है.

Thursday Box Office: गुरुवार को 'स्पाइडर मैन' की कमाई को झटका, 'धमाल 4' ने भी तोड़ा दम, जानें- बाकी फिल्मों का हाल

धमाल 4 ने चौथे थर्सडे कितना कलेक्शन किया?
सिनेमाघरों में मौजूद सभी फिल्मों की तुलना में अजय देवगन की धमाल 4 अब खस्ता हाल में पहुंच चुकी है. वैसे भी ये अब चौथे हफ्ता पूरा करने वाली है और इसके लिए अब लाखों बटरोना भी मुश्किल हो रहा है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक धमाल 4 ने रिलीज के 28वें दिन यानी चौथे गुरुवार को 55 लाख रुपये कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की 28 दिनों की कुल कमाई अब 163.55 करोड़ रुपये हो गई है.

Thursday Box Office: गुरुवार को 'स्पाइडर मैन' की कमाई को झटका, 'धमाल 4' ने भी तोड़ा दम, जानें- बाकी फिल्मों का हाल

ये भी पढ़ें:-Awarapan 2 Trailer: धांसू है ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर है, ‘शिवम पंडित’ के किरदार में छाए इमरान हाशमी, शबाना आजमी ने भी चौंकाया



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *