Did Sunny Deol beat up Karan Deol during his childhood? Batwara 1947 actor revealed truth

Did Sunny Deol beat up Karan Deol during his childhood? Batwara 1947 actor revealed truth


Karan Deol on Sunny Deol: सनी देओल और उनके बेटे करण देओल इस वक्त फिल्म बंटवारा को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और वो काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म को 1947 की आजादी के बाद के टाइम पीरियड पर फिल्माया गया है।

Karan Deol

सनी देओल के साथ साथ इस फिल्म के सभी सितारे प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान मीडिया ने करण देओल से सनी के बारे में पूछा कि क्या कभी पापा ने पीटा है या नहीं? इसके बाद करण देओल ने जो कुछ भी कहा वो हैरान करने वाला था।

करण देओल ने हंसते हुए कहा, ”पिटाई तो कभी नहीं हुई, सिर्फ इशारा ही काफी होता था।” करण देओल के साथ साथ पूरा देओल परिवार अपने से बड़ों की काफी इज्जत करता है। सनी देओल और बॉबी देओल पिता धर्मेंद्र के सामने उनके अंतिम समय तक बच्चे बने रहे। धर्मेंद्र काफी स्ट्रिक्ट पिता थे और इसका खुलासा खुद बॉबी और सनी ने किया था।

फिल्म बंटवारा 1947

आमिर खान ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है जबकि इस फिल्म के निर्देशक कोई और नहीं बल्कि राजकुमार संतोषी हैं। फिल्म में सनी देओल के साथ लीड रोल में प्रीति जिंटा और शबाना आजमी नजर आ रही हैं। एक बार फिर से करण देओल ने सनी देओल के बेटे का किरदार इस फिल्म में निभाया है। इसके पहले गदर 2 में वो सनी देओल के बेटे के रोल में दिखाई दिए थे। करण देओल ने अपनी फिल्म करियर की शुरुआत ‘पल पल दिल के पास’ से की थी लेकिन फिल्म कुछ खास नहीं चली थी।

ट्रेलर पसंद कर रहे हैं लोग

शबाना आजमी इस फिल्म के ट्रेलर में कमाल की लग रही हैं। ट्रेलर लोगों को बेहद पसंद आया है और अब सभी 14 अगस्त का इंतजार कर रहे हैं जिस दिन फिल्म थिएटर्स में रिलीज होगी। देखने वाली बात होगी कि फिल्म को कितना पसंद किया जाता किया जाता है।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *