the traitors 2 trailer full of suspense and betrayal

the traitors 2 trailer full of suspense and betrayal


रियलिटी शो द ट्रेटर्स सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है और करीब तीन मिनट का यह वीडियो शुरुआत से आखिर तक सस्पेंस, ड्रामा और तीखी नोकझोंक से भरपूर नजर आता है। करण जौहर एक बार फिर शो को होस्ट करते दिख रहे हैं। ट्रेलर में वह दावा करते हैं कि इस बार का सीजन पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक और रोमांचक होने वाला है।

भरोसे और धोखे का खेल फिर शुरू
इस बार भी शो की शूटिंग जैसलमेर के शानदार सूर्यगढ़ पैलेस में हुई है। पिछले सीजन की तरह 21 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। एक तरफ होंगे इनोसेंट्स, जबकि दूसरी तरफ उनके बीच छिपे होंगे ट्रेटर्स। इन ट्रेटर्स का मकसद अपनी पहचान छिपाकर गेम में बने रहना होगा। अगर उनकी सच्चाई सामने आ गई तो उन्हें शो से बाहर होना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: Gadar 2 एक्ट्रेस Ameesha Patel ने शादी के फैसले पर तोड़ी चुप्पी, बताई सिंगल रहने की वजह

करण जौहर ने बढ़ाया सस्पेंस
ट्रेलर की शुरुआत करण जौहर की आवाज से होती है। वह कहते हैं कि इस बार खेल में जोखिम भरे फैसले, गुप्त साजिशें और पहले से ज्यादा चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। वह महल की खूबसूरती की ओर इशारा करते हुए कहते हैं, “यह महल किसी सपने जैसा लगता है… और मैं इस सपने को बुरे सपने में बदलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”

श्वेता तिवारी के जवाब ने बटोरी सुर्खियां
ट्रेलर का सबसे चर्चित पल तब आता है जब करण जौहर, श्वेता तिवारी से कहते हैं कि शायद वह झूठ पकड़ने में माहिर नहीं होंगी। इस पर श्वेता तुरंत जवाब देती हैं, “अपने पतियों को चीट करते हुए मैंने ही पकड़ा था।” उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया है और ट्रेलर की सबसे ज्यादा वायरल होने वाली क्लिप्स में शामिल हो गया है। इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20 का नया टीज़र आउट: सलमान खान के ‘तथास्तु’ और ‘वरदान’ ने बढ़ाया सस्पेंस, जानें क्या होगी इस बार की थीम!

रिया चक्रवर्ती ने भी दिया मजेदार रिएक्शन
रिया चक्रवर्ती भी ट्रेलर में अपने अंदाज से लोगों का ध्यान खींचती हैं। वह मजाकिया अंदाज में कहती हैं, “मुझे बता देना यह एपिसोड कब आएगा, मैं इंडिया छोड़कर चली जाऊंगी।” उनकी यह लाइन भी ट्रेलर का एक यादगार मोमेंट बन गई है।

पारुल गुलाटी का तंज, अभिषेक मल्हान की बहस
ट्रेलर में पारुल गुलाटी एक कंटेस्टेंट पर तंज कसते हुए कहती हैं, “वह एक टीवी एक्ट्रेस है। वह बिना ग्लिसरीन के भी रो सकती है।” वहीं अभिषेक मल्हान एक साथी कंटेस्टेंट के बात करने के अंदाज पर सवाल उठाते नजर आते हैं। इसके अलावा कई कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस, आरोप-प्रत्यारोप और रणनीति की झलक भी ट्रेलर में देखने को मिलती है।

सस्पेंस, ड्रामा और ट्विस्ट से भरपूर होगा नया सीजन
करीब 2 मिनट 57 सेकेंड का यह ट्रेलर साफ दिखाता है कि द ट्रेटर्स सीजन 2 में सिर्फ गेम ही नहीं, बल्कि रिश्तों की परीक्षा, भरोसे का इम्तिहान और जबरदस्त माइंड गेम भी देखने को मिलेगा। हंसी, इमोशन, सस्पेंस और धोखे से भरा यह सीजन दर्शकों के लिए एक बार फिर भरपूर मनोरंजन लेकर आने वाला है।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *