छोटा गणपति (मल्हारगंज) में मेट्रो के अंडरग्राउंड स्टेशन की खुदाई से डरे रहवासियों के बाद अब बंगाली चौराहे से पलासिया के बीच बन रहे नए अलाइनमेंट ने हड़…और पढ़ें

HighLights
- गोयल नगर के लोग बोले- जब रोड चौड़ी तो मकानों के नीचे से क्यों ले जा रहे
- अब तक बताया जा रहा था कि अंडरग्राउंड ट्रैक कनाड़िया रोड के समानांतर गुजरेगा
- अंडरग्राउंड टनल कनाड़िया रोड के नीचे से न जाकर सघन कॉलोनियों और हजारों मकानों के नीचे से गुजरने की तैयारी में है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : छोटा गणपति (मल्हारगंज) में मेट्रो के अंडरग्राउंड स्टेशन की खुदाई से डरे रहवासियों के बाद अब बंगाली चौराहे से पलासिया के बीच बन रहे नए अलाइनमेंट ने हड़कंप मचा दिया है। अब तक बताया जा रहा था कि अंडरग्राउंड ट्रैक कनाड़िया रोड के समानांतर गुजरेगा।
हालांकि, हाल ही में वंदना नगर, गोयल नगर, साईंनाथ कॉलोनी, तिलक नगर और संविद नगर में मेट्रो द्वारा शुरू किए गए मिट्टी परीक्षण (सॉइल टेस्टिंग) से रहवासी भयभीत हैं।
अंडरग्राउंड टनल कनाड़िया रोड के नीचे से न जाकर सघन कॉलोनियों और हजारों मकानों के नीचे से गुजरने की तैयारी में है। इससे चिंतित रहवासी मेट्रो के जीएम आरएस राजपूत से मिलने पहुंचे और स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। रहवासियों का तर्क है कि जब 200 फीट चौड़ी रोड उपलब्ध है, तो 2 से 3 हजार मकानों की नींव और ट्यूबवेल को खतरे में क्यों डाला जा रहा है?
ऐसा रहेगा रूट: बंगाली से पलासिया पुलिस लाइन तक टनल
मेट्रो के जीएम ने रहवासियों को अलाइनमेंट की जानकारी देते हुए बताया-
-
1. पहला अंडरग्राउंड स्टेशन : खजराना के बाद बंगाली चौराहे पर बनेगा।
- रूट का कर्व: बंगाली चौराहे से मेट्रो कनाड़िया रोड छोड़कर लंबा टर्न लेगी।
-
प्रभावित कॉलोनियां: में शकुंतला हॉस्पिटल, गोयल नगर से होती हुई साईंनाथ कॉलोनी, वंदना नगर, तिलक नगर, पत्रकार कॉलोनी के मकानों के नीचे से गुजरेगी।
-
2. दूसरा अंडरग्राउंड स्टेशन: रवींद्र नगर गायत्री मंदिर के आगे पलासिया पुलिस लाइन के समीप बनेगा। यहां से एमजी रोड जाएगी।
मेट्रो जीएम का दावा- नींव से काफी नीचे होगी टनल, पहले सर्वे करेंगे
रहवासियों के विरोध पर जीएम राजपूत ने बताया अभी अलाइनमेंट और परीक्षण का काम चल रहा है। इसके बाद जन-सर्वे किया जाएगा, जिसमें टनल के ऊपर आने वाले मकानों को चिन्हित कर उनकी वर्तमान स्थिति दर्ज होगी। जीएम के अनुसार, टनल जमीन से 50 से 60 फीट की गहराई पर बनेगी, जबकि सामान्य मकानों की नींव 10 से 15 फीट गहरी होती है।
रहवासी बोले- आंदोलन करेंगे
गोयल नगर रहवासी संघ और आसपास की कॉलोनियों के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि अलाइनमेंट में बदलाव नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
रहवासियों के मुख्य बिंदु:
-
चौड़ी सड़क का विकल्प : 200 फीट चौड़ी संविद नगर रोड से बिना किसी तोड़-फोड़ या मकानों को खतरे में डाले आसानी से टनल बनाई जा सकती है।
-
कानूनी व व्यावहारिक अड़चनें: कॉलोनियों के बीच से लाइन निकालने पर जमीन अधिग्रहण, मुआवजा और विस्थापन जैसी अड़चनें आएंगी। नई योजना से लगभग 5 हजार लोग प्रभावित होंगे।
Source link
#इदर #अडरगरउड #मटर #बगल #चरह #स #पलसय #क #बच #हजर #मकन #क #नच #स #गजरग #टनल #रहवसय #म #डर


