E20 Petrol:राहुल गांधी ने ई20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, कहा- इससे गाड़ियां और जिंदगियां हो रही हैं तबाह – Rahul Gandhi Targets E20 Fuel Policy, Calls E20 Petrol Destroying Cars, Scooters, Lives
“_id”:”6a76d7d4bd84defc100b7fb1″,”slug”:”rahul-gandhi-targets-e20-fuel-policy-calls-e20-petrol-destroying-cars-scooters-lives-2026-08-08″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”E20 Petrol: राहुल गांधी ने ई20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, कहा- इससे गाड़ियां और जिंदगियां हो रही हैं तबाह”,”category”:”title”:”Automobiles”,”title_hn”:”ऑटो-वर्ल्ड”,”slug”:”automobiles”
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amar Sharma
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:46 PM IST
देश में ई20 पेट्रोल को लेकर बहस अब राजनीतिक रूप ले चुकी है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस नीति की कड़ी आलोचना करते हुए इसे आम लोगों से जुड़ा बड़ा मुद्दा बताया है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल तकनीकी नहीं, बल्कि सीधे तौर पर जनता के खर्च और जीवन से जुड़ा हुआ है।
Rahul Gandhi on E20 Petrol – फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की E20 पेट्रोल नीति पर अपना हमला तेज कर दिया है। उन्होंने इथेनॉल-मिश्रित ईंधन को आम जनता के लिए एक बड़ी समस्या बताते हुए आरोप लगाया कि यह वाहन चालकों की जेब पर भारी बोझ डाल रहा है।
सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में राहुल गांधी ने E20 पेट्रोल को लेकर कई गंभीर दावे किए:
आर्थिक नुकसान का आरोप: राहुल गांधी ने कहा कि E20 ईंधन से कारों और दोपहिया वाहनों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। जिससे उपभोक्ताओं को बड़ा वित्तीय नुकसान झेलना पड़ रहा है।
“पूरी दाल ही काली है”: उन्होंने हिंदी मुहावरे का जिक्र करते हुए कहा, “दाल में कुछ काला है, मगर यहाँ तो पूरी दाल ही काली है।” उनका तात्पर्य था कि यह केवल छिटपुट गड़बड़ी नहीं, बल्कि एक बहुत बड़ी समस्या है।
बड़े आंदोलन की चेतावनी: राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि E20 का मुद्दा बेहद संवेदनशील है और कांग्रेस पार्टी इसे ‘बड़े पैमाने’ पर उठाएगी, क्योंकि यह लोगों के स्कूटरों और जिंदगियों को तबाह कर रहा है और सीधे तौर पर उनकी जेब से पैसे चुरा रहा है।