Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिन के दौरे पर पुडुचेरी पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री एन रंगासामी, उपराज्यपाल के कैलाशनाथन और अन्य मंत्रियों ने उनका स्वागत किया।

पुडुचेरी सरकार के अन्य सदस्यों ने भी लोक निवास पहुंचने पर अमित शाह का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरे के दौरान शाह के कई कार्यक्रमों में शामिल होने और वरिष्ठ नेताओं व अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे।

इससे पहले शनिवार शाम अमित शाह ने तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई स्थित अरुलमिगु अरुणाचलेश्वर मंदिर में पूजा की। उन्होंने X पर लिखा, “मैंने तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई स्थित अरुलमिगु अरुणाचलेश्वर मंदिर में पूजा की। मैंने भगवान महादेव से प्रार्थना की कि वे देश के हर नागरिक को सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद दें।”

महाराष्ट्र में गाय और भैंस के दूध की कीमत 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ी

पुणे में 8 अगस्त को हुई बैठक के बाद महाराष्ट्र में गाय और भैंस के दूध की कीमत 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला लिया गया है। प्रमुख सहकारी और निजी डेयरियों के प्रतिनिधियों ने इस बढ़ोतरी को मंजूरी दी।

दूध की नई कीमतें मंगलवार से लागू होने की बात कही गई है। एसोसिएशन के मुताबिक, संशोधित कीमतें 11 अगस्त से लागू की जाएंगी।

यह फैसला मिल्क प्रोड्यूसर्स एंड प्रोसेसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपालराव म्हास्के ने की।

एसोसिएशन ने बताया कि डीजल की कीमत 10 रुपए प्रति लीटर बढ़ गई है। इसके अलावा पैकेजिंग का खर्च करीब 30% बढ़ा है।

जम्मू-कश्मीर के डिप्टी की गाड़ी से टकरा कर युवक की मौत

जम्मू में शनिवार को डिप्टी CM सुरिंदर चौधरी के काफिले की एक गाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा शहर के बाहरी इलाके गंग्याल में हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, युवक सड़क पार कर रहा था, तभी वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

मृतक की पहचान बिहार निवासी भारत के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में भारत गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे वाहन के ड्राइवर और साथ मौजूद सुरक्षा कर्मी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

अधिकारियों के मुताबिक, वाहन कथित तौर पर डिप्टी CM के काफिले का हिस्सा था। काफिला डिप्टी CM को उनके नजदीकी ठिकाने पर छोड़ने के बाद जम्मू लौट रहा था। घटना के बाद संबंधित पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई है।

खबरें और भी हैं…

Source link
#Breaking #News #Headlines #Today #Pictures #Videos #Dainik #Bhaskar

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *