Millind Gaba Divorce: सिंगर मिलिंद गाबा ने जहां पिछले साल की अपने जुड़वा बच्चो की गुड न्यूज़ सुनाई थी तो वहीं इस स्टार कपल के घर से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मिलिंद गाबा की शादी काफी बुरे दौर में आ चुकी है और इससे निकलने के लिए कपल अलग हो रहा है।

मिलिंद गाबा और प्रिया ने सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो
दरअसल, मिलिंद गाबा और उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल ने अनबन का संकेत सोशल मीडिया के जरिए दिया है। दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है जिसके बाद से कपल के तलाक की अफवाहें तेज हैं। फैंस के बीच इसे लेकर जबरदस्त गॉसिप पनप उठी है दोनों एक दूसरे के पूरी तरह से दूरी बनाना चाहते हैं और अब बात सोशल मीडिया पर पहुंच चुकी है।
पिछले साल ट्विंस को दिया था जन्म
पिछले साल मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल ने अपने जुड़वां बच्चों का स्वागत किया था। कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने ट्विंस के आने की खुशी को दुनिया के साथ साझा किया था। सिंगर ने अपने मजेदार स्टाइल में पोस्ट शेयर कर बताया था कि मिलिंद गाबा की स्टोरी में ट्विस्ट नहीं ट्विंस हैं। ये फैमिली फैंस के बीच एक हैपी और परफेक्ट फैमिली मानी जाती थी।
2022 में की थी शादी
पेरेंट्स बनने के एक साल के अंदर की कपल ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिय़ा है। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने तलाक की खबरों की पुष्टि नहीं की है। मिलिंद गाबा और प्रिया ने साल 2022 में शादी की थी और करीबन 4 साल बाद उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हैं।


