Cocktail 2 की रिलीज से पहले तिरुपति बालाजी के दरबार में Kriti Sanon ने टेका माथा

Cocktail 2 की रिलीज से पहले तिरुपति बालाजी के दरबार में Kriti Sanon ने टेका माथा


बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक नए अपडेट सामने आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इन सब के बीच, कृति सेनन का एक नया वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कृति सेनन एक मंदिर में दर्शन करती हुई नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस कृति सेनन अपने इस नए वीडियो की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इस वीडियो को न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में कृति सेनन आंध्र प्रदेश के मशहूर तिरुमाला मंदिर में नजर आ रही हैं और बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। इस दौरान कृति पूरी तरह देसी लुक में थीं और उन्होंने वहां मौजूद फैंस का हाथ जोड़कर स्वागत भी किया। कृति का यह सादगी भरा अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 Trailer: Kriti और Rashmika के बीच फंसे Shahid या कुछ और है माजरा?

कब रिलीज होगी फिल्म

कृति सेनन की यह मोस्ट अवेटेड फिल्म इसी महीने यानी 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दर्शक काफी समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि ‘कॉकटेल 2’ में कृति सेनन के साथ-साथ रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *