MP Weather: मानसून को लेकर IMD का नया अपडेट, जानिए इंदौर-उज्जैन समेत कई जिलों में कैसा रहेगा अगले हफ्ते का मौसम

MP Weather: मानसून को लेकर IMD का नया अपडेट, जानिए इंदौर-उज्जैन समेत कई जिलों में कैसा रहेगा अगले हफ्ते का मौसम

MP Weather August Update: मध्यप्रदेश में मानसून की बेरुखी जारी है। प्रदेश में अब तक औसत से 19 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

Publish Date: Sun, 09 Aug 2026 08:34:17 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Aug 2026 08:55:22 PM (IST)

MP Weather: मानसून को लेकर IMD का नया अपडेट, जानिए इंदौर-उज्जैन समेत कई जिलों में कैसा रहेगा अगले हफ्ते का मौसम
मध्यप्रदेश में अब तक औसत से 19 प्रतिशत कम बारिश हुई

HighLights

  1. पूर्वी मध्यप्रदेश में 20 और पश्चिमी में 18 प्रतिशत कमी
  2. इंदौर शहर में अब तक 400 मिमी बारिश दर्ज हुई
  3. बुरहानपुर, खरगोन और देवास में औसत से अधिक वर्षा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून की बेरुखी (MP Weather Update) जारी है। प्रदेश में अब तक औसत से 19 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। पूर्वी मध्यप्रदेश में औसत से 20 प्रतिशत और पश्चिमी मध्यप्रदेश में 18 प्रतिशत कम बारिश हुई है। वर्षा की कमी का असर इंदौर संभाग के अधिकांश जिलों में भी दिखाई दे रहा है। बुरहानपुर, खरगोन और देवास को छोड़कर संभाग के ज्यादातर जिलों में मानसून सीजन की बारिश औसत से कम है।

अगले सप्ताह भी छिटपुट बारिश की संभावना (MP Rain Alert)

प्रभावी मानसून सिस्टम नहीं होने के कारण अगले सप्ताह भी इंदौर संभाग के जिलों को छिटपुट वर्षा से संतोष करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में उज्जैन और आलीराजपुर जिलों में अच्छी वर्षा होने के आसार हैं। फिलहाल पूर्वी मध्यप्रदेश में ही बारिश का जोर बना हुआ है।

कई मौसम प्रणालियां सक्रिय

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून द्रोणिका बीकानेर, ग्वालियर होते हुए कम दबाव के मध्य क्षेत्र से पुरी और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके अलावा अफगानिस्तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ बना है। दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवात भी सक्रिय है। इनके प्रभाव से पूर्वी मध्यप्रदेश में अच्छी वर्षा हो रही है।

शनिवार को प्रदेश में सात जगह अति भारी और 19 जगह भारी वर्षा हुई। पूर्वी मध्यप्रदेश के डिंडोरी, अनूपपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट और मंडला जिले इसमें शामिल रहे। पश्चिमी मध्यप्रदेश में रायसेन, विदिशा और गुना में भारी वर्षा हुई।

इंदौर में औसत से 133.2 मिमी कम बारिश

इंदौर जिले में अब तक औसत से 10 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। इंदौर शहर में इस मानसून सीजन में अब तक 400 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो औसत से 133.2 मिमी कम है।

संभाग के जिलों में वर्षा की स्थिति

जिला अब तक हुई वर्षा औसत से स्थिति
बुरहानपुर 586.7 मिमी 37 प्रतिशत अधिक
खरगोन 464.9 मिमी 9 प्रतिशत अधिक
देवास 565.2 मिमी 5 प्रतिशत अधिक
शाजापुर 324 मिमी 39 प्रतिशत कम
धार 333.7 मिमी 31 प्रतिशत कम
आलीराजपुर 286.9 मिमी 45 प्रतिशत कम
झाबुआ 409 मिमी 22 प्रतिशत कम
नीमच 351.7 मिमी 21 प्रतिशत कम
उज्जैन 414.9 मिमी 21 प्रतिशत कम
इंदौर 451.4 मिमी 10 प्रतिशत कम
खंडवा 453.2 मिमी 4 प्रतिशत कम

इंदौर जिले की तहसीलों में वर्षा

वर्षामापी केंद्र अब तक हुई वर्षा
इंदौर 400 मिमी
महू 299 मिमी
सांवेर 414.4 मिमी
देपालपुर 501.1 मिमी
गौतमपुरा 738.5 मिमी
हातोद 355 मिमी
औसत वर्षा 451.3 मिमी

Source link
#Weather #मनसन #क #लकर #IMD #क #नय #अपडट #जनए #इदरउजजन #समत #कई #जल #म #कस #रहग #अगल #हफत #क #मसम

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *