- Hindi News
- National
- Kerala YouTuber Arrest Update; TG Mohandas CJP Protest Remark | NEET Paper Leak
कोच्चि11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

यूट्यूबर मोहनदास को रविवार की देर रात तिरुवनंतपुरम पुलिस स्टेशन लाया गया।
केरलम पुलिस ने सोमवार को यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार कर लिया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को लेकर विवादित बयान देने का आरोप है।
पुलिस ने जांच के लिए डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक, मोहनदास ने 24-25 जुलाई को यूट्यूब चैनल ‘पथरिका’ पर वीडियो अपलोड किए थे। मोहनदास BJP के बौद्धिक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रमुख रहे हैं।
मोहनदास ने वीडियो में कहा- ‘जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में ‘गैंगरेप की घटनाएं हो सकती हैं’, लेकिन इसकी कोई शिकायत नहीं होगी क्योंकि प्रदर्शन में शामिल होने वालों को रेप पसंद है और कुछ लड़कियां हैं जो रेप का आनंद लेती हैं।’
उन्होंने कहा था कि अगर वह होते तो जंतर-मंतर पर कर्फ्यू लगा देते और प्रदर्शनकारियों को हटने का आदेश देते। अगर प्रदर्शनकारी नहीं मानते, तो वे फायरिंग का आदेश देते।

पुलिस ने सोशल मीडिया से वीडियो हटाने को कहा
- पुलिस रविवार देर रात कोच्चि में मोहनदास के घर पहुंची। उन्हें आधी रात को तिरुवनंतपुरम साइबर पुलिस स्टेशन लाया गया, जहां उनकी गिरफ्तारी हुई। उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया।
- पुलिस ने उनके यूट्यूब अकाउंट की जांच कर रही है। वीडियो बनाने और अपलोड करने में इस्तेमाल डिजिटल डिवाइस को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने सोशल मीडिया ऑपरेटरों से विवादित वीडियो हटाने का अनुरोध भी किया है।
- पुलिस को मिली शिकायत में आरोप है कि वीडियो का मकसद लोगों में डर और अशांति फैलाना था। मोहनदास पर BNS, IT एक्ट और केरल पुलिस एक्ट की कई धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
थाने और कोर्ट के बाहर सुरक्षा बढ़ाई
मोहनदास को रविवार को हिरासत में लिए जाने के दौरान उनके कोच्चि स्थित घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। इसे देखते हुए पुलिस तिरुवनंतपुरम साइबर पुलिस स्टेशन और संबंधित कोर्ट के आसपास भीड़ या प्रदर्शन की आशंका को लेकर सतर्क है।
केरलम के गृह मंत्री बोले- कानूनी प्रक्रिया के तहत हुई गिरफ्तारी
केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने कहा कि मोहनदास के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद उसे तुरंत साइबर सेल के IG को भेजा गया था। उनकी गिरफ्तारी कानूनी प्रक्रिया के तहत हुई है।
BJP पार्षद ने बताया राजनीतिक ड्रामा

कोच्चि में BJP वार्ड पार्षद प्रिया प्रशांत ने दावा किया कि मोहनदास पर लगी धाराओं में तीन साल से कम की सजा का प्रावधान है और ऐसे मामलों में गिरफ्तारी जरूरी नहीं होती। उन्होंने कार्रवाई को कांग्रेस को खुश करने वाला राजनीतिक ड्रामा बताया।
——————————-
ये खबर भी पढ़ें…
वेणुगोपाल बोले- कांग्रेसी ऐसे बयान न दें, जिससे बीजेपी खुश हो, थरूर ने कहा था- राहुल के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का असर नहीं हुआ

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी नेताओं को भाजपा को खुश करने वाले बयान देने से बचने को कहा। वेणुगोपाल ने यह टिप्पणी शशि थरूर के राहुल गांधी के दिए बयान को लेकर की। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
#Kerala #YouTuber #Arrest #Update #Mohandas #CJP #Protest #Remark



