इंदौर में हाथ पर मेहंदी से लिखा युवक का नाम और खा लिया जहर, 18 वर्षीय युवती की एमवाय अस्पताल में मौत

इंदौर में हाथ पर मेहंदी से लिखा युवक का नाम और खा लिया जहर, 18 वर्षीय युवती की एमवाय अस्पताल में मौत

चंदन नगर में रहने वाली एक युवती ने जहर खाकर जान दे दी। युवती ने कुछ दिन पहले मेहंदी से एक युवक का अंग्रेजी में नाम अपने हाथ पर लिखा था। शनिवार देर रात…और पढ़ें

Publish Date: Mon, 10 Aug 2026 07:16:21 PM (IST)Updated Date: Mon, 10 Aug 2026 07:16:21 PM (IST)

इंदौर में हाथ पर मेहंदी से लिखा युवक का नाम और खा लिया जहर, 18 वर्षीय युवती की एमवाय अस्पताल में मौत
इंदौर में हाथ पर मेहंदी से लिखा युवक का नाम और खा लिया जहर

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। चंदन नगर में रहने वाली एक युवती ने जहर खाकर जान दे दी। युवती ने कुछ दिन पहले मेहंदी से एक युवक का अंग्रेजी में नाम अपने हाथ पर लिखा था। शनिवार देर रात जब परिवार सो रहा था, तो उसने आत्मघाती कदम उठाया। रविवार शाम को युवती की मौत हो गई। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

चंदन नगर पुलिस के अनुसार मृतका रानी (18) पिता कन्हैयालाल निवासी नावदा पंथ है। शनिवार रात करीब एक बजे के लगभग तबीयत बिगड़ने के चलते उसे एमवाय लेकर आया गया। उपचार के दौरान यहां उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि वह दसवीं तक पढ़ी है। क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करने जाती थी। शनिवार को उसने सबके साथ खाना खाया। इसके बाद मोबाइल पर बात कर सोने चली गई।

चार से पांच दिन पहले मेहंदी से नाम लिखा

रात में उसे अचानक मां ने देखा था। रानी के हाथ पर संस्कार नाम के एक युवक का नाम लिखा है। पिता कन्हैया के अनुसार चार से पांच दिन पहले मेहंदी से उसने यह नाम लिखा था। उसके मोबाइल में लॉक लगा हुआ है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम-प्रसंग का दिखाई दे रहा है। हालांकि पुलिस मोबाइल को लेकर भी जांच करेगी। युवक की जानकारी निकालने के साथ ही तलाश की जा रही है।

निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल से गिरा चौकीदार, एमवाय अस्पताल में मौत

राजेंद्र नगर क्षेत्र में एक चौकीदार की दूसरी मंजिल से गिरने के चलते मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। पुलिस ने बताया कि बिजलपुर क्षेत्र में जासमिन प्राइम नाम की कॉलोनी में तीन मंजिल एक भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पर रविवार शाम रामभरोसे (40) पिता त्रिलोकनाथ निवासी हसनजी नगर दूसरी मंजिल के डक से पहली मंजिल पर आ गिरा।

Source link
#इदर #म #हथ #पर #महद #स #लख #यवक #क #नम #और #ख #लय #जहर #वरषय #यवत #क #एमवय #असपतल #म #मत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *