जैसलमेर में मंगलवार सुबह 6:30 बजे चलती स्कूल बस में अचानक भीषण आग लग गई। बस में 17 बच्चे सवार थे। इंजन से धुआं उठते ही ड्राइवर ने तुरंत बस रोककर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद कुछ ही मिनट में बस आग का गोला बन गई। हादसा सदर थाना इलाक
.
सूचना पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आग बुझने तक बस जलकर कबाड़ हो चुकी थी। गनीमत रही कि किसी बच्चे को चोट नहीं आई। हालांकि बच्चों के स्कूल बैग, किताबें और बस में रखा अन्य सामान जल गया।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बस की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सीरवी ने बताया- सभी बच्चे सुरक्षित हैं। उन्हें परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
पहले देखिए, घटना से जुड़ी PHOTOS…

स्कूल बस में अचानक धुआं उठने के बाद आग लग गई।

बस में आग लगने की घटना के दौरान रास्ते में लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की।

फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों से पानी छिड़ककर आग पर काबू पाया गया।

बस में आग से बच्चों के बैग-किताबें और अन्य सामान जल गए।

बस के बाहर बच्चों की जली हुई किताबें।
इंजन वाले हिस्से से उठने लगा धुआं
सदर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सीरवी ने बताया- बस पिथला गांव से बच्चों को लेकर शहर से करीब 12 किमी दूर डाबला रोड स्थित एसएम पब्लिक स्कूल जा रही थी। धऊवा के पास पहुंचते ही सड़क पर बने गड्ढे में अचानक आगे का पहिया आ जाने से बस में झटका लगा और शॉर्ट सर्किट हो गया। इंजन वाले हिस्से से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगीं।

आग इतनी भीषण थी कि बस जलकर कबाड़ हो गई।
ड्राइवर ने तुरंत बस रोकी, बच्चों को बाहर निकाला
ड्राइवर ने बिना देर किए बस को सड़क किनारे रोक दिया। गेट खोलकर एक-एक कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुंचकर मदद की। बच्चों को बस से दूर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
समय रहते बच्चों को बाहर निकालने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना की सूचना पुलिस और नगर परिषद के अग्निशमन विभाग को दी गई।
…
यह खबर भी पढ़ें…
स्कूल-बस हादसे में घायल छात्रा की मौत के बाद हंगामा:ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया, स्कूलों की गाड़ियां रोकी, 42 सीटर बस में मिले 98 बच्चे

जयपुर जिले के जोबनेर में दो दिन पहले हुए स्कूल बस हादसे में घायल छात्रा की मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण भड़क गए। लोगों ने निजी स्कूलों की 4 बसों को रोककर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। (पूरी खबर पढ़ें)
Source link
#Jaisalmer #School #Bus #Fire #Students #Rescued #Safely #Dhuwa #Village


