अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो का खुलकर समर्थन किया है। ट्रंप ने कहा कि अगर फीफा ने इन्फेंटिनो को अध्यक्ष पद से हटाने पर विचार किया तो यह उसकी बहुत बड़ी गलती होगी। उन्होंने 2026 फीफा विश्व कप की सफलता का हवाला देते हुए कहा कि इन्फेंटिनो के जाने के बाद फुटबॉल कभी भी उतना सफल या लाभदायक नहीं रहेगा।
ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘फीफा बहुत बड़ी गलती करेगा अगर किसी भी कारण से वह अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो को हटाने पर विचार करता है। वह शानदार हैं और उन्होंने अब तक के सबसे सफल विश्व कप का नेतृत्व किया है। अगर वह चले गए, तो यह फिर कभी इतना सफल या लाभदायक नहीं होगा।’
Source link
#इनफटन #क #हटन #Fifa #क #भल #हगटरप #न #कय #समरथन #बल #उनक #बन #फटबल #पहल #जस #सफल #नह #रहग #Trump #Backs #Infantino #Replacing #Fifa #President #Terrible #Mistake



