इंदौर में बर्थडे पार्टी के दौरान रौब जमाने के लिए अवैध हथियार लेकर पहुंचे चार बदमाशों को राऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार देशी पिस्टल, एक देशी रिवॉल्वर और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। बरामद हथियारों की कीमत करीब 1 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है। हालांकि, पार्टी में हथियारों का प्रदर्शन करने से पहले ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
राऊ थाना पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त की रात पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कैट रोड स्थित नखराली ढाणी गेट के आगे एक सुनसान गली में अंधेरे की आड़ में चार युवक संदिग्ध हालत में खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही चारों भागने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान कृष्ण कौशल, रितेश उर्फ पारा पवार, प्रेम तायड़े और सुमित उर्फ रोनी प्रजापत के रूप में हुई। तलाशी लेने पर स्कूटर की सीट के नीचे छिपाकर रखी चार देशी पिस्टल, एक रिवॉल्वर और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा में बड़ा विमान हादसा टला: टेकऑफ से ठीक पहले प्लेन के इंजन में आई खराबी, नकुलनाथ-हरीश चौधरी सुरक्षित
महू के ग्रामीण क्षेत्र से हथियार लाने की बात
पुलिस आरोपियों से हथियारों की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने महू के ग्रामीण क्षेत्र से अवैध हथियार लाकर शहर में रौब जमाने की बात स्वीकार की है। अब पुलिस उस व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, जिससे आरोपियों ने हथियार खरीदे थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। महू और आसपास के क्षेत्रों में अवैध हथियार बनाने और उनकी सप्लाई से जुड़े मामलों में पुलिस पहले भी कार्रवाई कर चुकी है। फिलहाल गिरफ्तार चारों आरोपियों से पूछताछ जारी है।
Source link
#Indore #News #बरथड #परट #म #रब #जमन #क #तयर #चर #बदमश #गरफतर #पच #अवध #हथयर #और #करतस #बरमद


