Indore News: TCS अधिकारी से दरिंदगी, शाहरुख ने महेंद्र बनकर की दोस्ती, दुष्कर्म के बाद प्राइवेट वीडियो बनाए

मध्य प्रदेश के देवास जिले में आईटी कंपनी टीसीएस (TCS) की एक महिला अधिकारी के साथ धोखाधड़ी, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी शाहरुख बेग ने हिंदू पहचान ‘महेंद्र सिंह चंद्रावत’ बताकर युवती से दोस्ती की और बाद में उसे ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठ लिए। पिछले दिनों राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं की मदद से आरोपी को पकड़कर देवास की सेंट्रल कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया, जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। युवती ने इंदौर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान अपने साथ हुई आपबीती की जानकारी दी। 

‘महेंद्र चंद्रावत’ बनकर मिला था शाहरुख

पीड़िता ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए खुलासा किया कि आरोपी से उसकी पहली मुलाकात पुणे के एक रेस्टोरेंट में हुई थी। उस समय आरोपी ने अपना नाम ‘महेंद्र चंद्रावत’ बताया था और खुद को देवास का व्यवसायी बताया था। उसने कहा था कि वह प्रॉपर्टी एवं ई-कॉमर्स से जुड़े कारोबार करता है। पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने बाद में शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे उसने अस्वीकार कर दिया। इसके बावजूद दोस्ती के बहाने आरोपी युवती को देवास स्थित अपने घर ले गया और घर में किसी के न होने का फायदा उठाकर जबरन संबंध बनाए।

फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया

घटना के बाद जब पीड़िता को आरोपी के मुस्लिम होने और उसकी वास्तविक पहचान ‘शाहरुख बेग’ होने का पता चला, तो उसने दूरी बनाने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी ने निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

परिवार को जान से मारने की धमकी दी

पीड़िता ने कहा कि उसके निजी फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर आरोपी ने उससे करीब 8 से 10 लाख रुपये ऐंठे। पीड़िता के नाम पर कई लोन और मोबाइल फोन लिए, जिनकी किश्तों (EMI) का भुगतान पीड़िता को करना पड़ रहा है। संदिग्ध लेन-देन के कारण बाद में पीड़िता के दो बैंक खाते भी फ्रीज हो गए। इसके बाद जब युवती ने पुलिस में शिकायत का कहा तो आरोपी ने पीड़िता और उसके भाई व परिवार को जान से मारने की धमकी दी। 

परिजन ने राजपूत करणी सेना को शिकायत की

इसके बाद पीड़िता के परिवार ने इंदौर में राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं से मदद मांगी। कार्यकर्ताओं ने आरोपी शाहरुख बेग को पकड़ा और देवास के सेंट्रल कोतवाली थाने को सौंप दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और आपराधिक धमकी से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की कानूनी जांच जारी है। 

Source link
#Indore #News #TCS #अधकर #स #दरदग #शहरख #न #महदर #बनकर #क #दसत #दषकरम #क #बद #परइवट #वडय #बनए

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *