Kbc 18:अमिताभ बच्चन ने की शाहरुख खान की जमकर तारीफ, फिल्म ‘स्वदेश’ को लेकर कही ये बात – Amitabh Bachchan Praises Shahrukh Khan Acting In Swades In Kbc 18 Recent Episode


‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के हाल ही के एक एपिसोड में कंटेस्टेंट बाबलू कुमार पंडित के साथ गेम के दौरान शाहरुख खान से जुड़ा एक सवाल पूछा गया। इसी सवाल के बीच अमिताभ बच्चन कुछ सेकंड के लिए रुके और उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेश’ में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की।

अमिताभ ने शाहरुख की एक्टिंग को बताया ‘उत्तम’


अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘‘स्वदेश’, उनकी जो पिक्चर थी, मेरा ऐसा मानना है कि जो अभिनय उन्होंने स्वदेश में किया ना, वो एकदम उत्तम था। और कई बार मिलते हैं जब मैं उनसे यही बोलता हूं।’

अमिताभ बच्चन ने सवाल से जुड़े तीन किरदारों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, ‘‘स्वदेश’ में शाहरुख खान ने एक NASA वैज्ञानिक की भूमिका निभाई थी, और ‘चक दे! इंडिया’ में हॉकी कोच थे, और ‘वीर-जारा’ में IAF पायलट।’

शाहरुख खान ने इन तीनों फिल्मों में बिल्कुल अलग तरह के किरदार निभाए थे और उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *