‘नाटू नाटू’ गाने वाले सिंगर राहुल सिप्लिगंज पर FIR, महिला ने रिश्तेदार पर लगाया शादी का झांसा देने का आरोप, Bollywood Hindi News


फिल्म RRR के गाने ‘नाटू नाटू’ को गाने वाले सिंगर राहुल सिप्लिगंज पर FIR दर्ज का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है एक महिला ने शादी का झांसा देने के आरोप में सिंगर समेत कुल 11 लोगों पर FIR दर्ज की है। 

फिल्म RRR का गाना ‘नाटू नाटू’ दुनियाभर में खूब पॉपुलर हुआ था। इस गाने के सिंगर और बिग बॉस तेलुगू 3 के विनर रहे राहुल सिप्लिगंज पर FIR की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम में उनके और 11 रिश्तेदारों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि FIR करने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि सिंगर राहुल के रिश्तेदारों ने उन्हें शादी का झांसा देकर धोखा दे दिया। साथ ही प्राइवेट वीडियो लीक कर देने की धमकी दी। सिंगर राहुल पर महिला को डराने, धमकी देने और जबरदस्ती बयान देने का आरोप लगाया है।

RRR के सिंगर पर FIR?

रिपोर्ट में कहा गया है कि रिश्ते में राहुल के जीजा लगने वाले एक शख्स ने महिला के सामने खुद को सिंगर का रिश्तेदार बताते हुए शादी का झांसा दिया था। बाद में उनकी तस्वीरें और वीडियो लीक करने की धमकी भी थी। पीड़िता की शिकायत पर विशाखापटनम के MVP पुलिस स्टेशन में राहुल समेत 11 लोगों पर पीड़िता को डराने-धमकाने और उत्पीड़न करने के मामले में FIR दर्ज की गई है। इस पूरे विवाद पर सिंगर की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

नाटू नाटू गाने ने जीता था ऑस्कर

बता दें, साल 2022 में आई SS राजामौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म RRR में राहुल ने ‘नाटू नाटू’ गाना गया था। इस गाने को ग्लोबल स्तर पर पहचान मिली। गाने को कंपोज़ करने वाले MM कीरवानी ने ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया था। इस गाने ने दुनियाभर में इंडियन सिनेमा को अलग पहचान दिलाई।

कानूनी पचड़े में फंसे सिंगर

फिल्म RRR के गाने ‘नाटू नाटू’ के सिंगर ने बिग बॉस तेलुगू के तीसरे सीजन में भी भाग लिया था। वो इस सीजन के विनर बनकर बाहर आए। कई बड़ी फिल्मों के लिए गाना गाने के बाद अब सिंगर राहुल कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। इस मामले में उनकी स्टेटमेंट का इंतजार हो रहा है।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *