जबलपुर में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से बेटे की मारपीट और सड़क पर घसीटने का वीडियो प्रसारित हुआ। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, लेकिन महिला ने बेटे के खिलाफ…और पढ़ें

HighLights
- बुजुर्ग महिला से बेटे की मारपीट का वीडियो वायरल हुआ।
- पुलिस ने मां-बेटे को थाने बुलाकर पूछताछ की।
- महिला ने बेटे के खिलाफ शिकायत करने से इनकार।
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रांझी क्षेत्र में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ उसके बेटे द्वारा मारपीट और सड़क पर घसीटने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की। हालांकि, थाने पहुंची बुजुर्ग मां ने अपने बेटे के खिलाफ शिकायत करने से इनकार कर दिया। उन्होंने पुलिस से कहा कि बेटे ने उनके साथ कुछ नहीं किया और गलती उनकी ही थी।
घटना आठ अगस्त की है। अशोक विहार कालोनी निवासी मित्रा विश्वकर्मा अपने दो बेटों राजू और प्रमोद के साथ रहती हैं। प्रसारित वीडियो में राजू अपनी मां को सड़क पर घसीटता और उनके साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और मां-बेटे को थाने बुलाया। पुलिस ने राजू को हिरासत में भी लिया।
मां ने बेटे का किया बचाव
- पुलिस के सामने बुजुर्ग महिला ने बेटे के खिलाफ कार्रवाई से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके बीच पैसों को लेकर गलतफहमी हुई थी। महिला के अनुसार, राजू मंदिरों में काम करता है और अपनी कमाई का पैसा उनके पास रखता है।
- उसने करीब छह हजार रुपये दिए थे, जिसमें से दो हजार रुपये उन्होंने खर्च कर दिए थे। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। महिला ने पुलिस से कहा कि उनके बेटे को जेल न भेजा जाए। उनका कहना था, वह जैसा भी है, मेरा बेटा है। पुलिस ने वीडियो दिखाकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला शिकायत के लिए तैयार नहीं हुईं।
जबलपुर में बुजुर्ग महिला ने वायरल वीडियो पर स्थिति स्पष्ट की pic.twitter.com/LVvMhoIXZi
— NaiDunia (@Nai_Dunia) August 12, 2026
पड़ोसी पर भी लगाए आरोप
- बुजुर्ग महिला ने वीडियो बनाने और प्रसारित करने वाले पड़ोसी पर भी आरोप लगाए। उनका कहना है कि पड़ोसी उनके बेटे को फंसाकर घर पर कब्जा करना चाहता है।
- रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि महिला को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने बेटे के खिलाफ कार्रवाई से इनकार कर दिया। उसके बेटे को समझाइश दी गई है कि वह अच्छा व्यवहार करें।
Source link
#जबलपर #म #बट #न #म #क #घसट #थ #घटन #क #सचचई #आई #समन #महल #न #कह #मर #बट #अचछ #उस #बदनम #कय #गय


