Indore Weather Update: इंदौर में बदला मौसम का मिजाज, दिनभर रिमझिम बारिश, अगले तीन-चार दिन भी तेज बौछारों के आसार

Indore Weather Update: इंदौर में बदला मौसम का मिजाज, दिनभर रिमझिम बारिश, अगले तीन-चार दिन भी तेज बौछारों के आसार

इंदौर में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुककर वर्षा हुई। अगले तीन-चार दिन हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है, कुछ क्षेत्रों में तेज बौछारें पड़…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 12 Aug 2026 07:40:11 PM (IST)Updated Date: Wed, 12 Aug 2026 07:40:11 PM (IST)

Indore Weather Update: इंदौर में बदला मौसम का मिजाज, दिनभर रिमझिम बारिश, अगले तीन-चार दिन भी तेज बौछारों के आसार
इंदौर में बदला मौसम का मिजाज। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. इंदौर में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे और बारिश हुई।
  2. रीगल क्षेत्र में 20.25 मिमी वर्षा दर्ज हुई बुधवार।
  3. एयरपोर्ट क्षेत्र में 18.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बुधवार को शहर में दिनभर बादल छाए रहे और रिमझिम व रुक-रुककर हल्की वर्षा का दौर जारी रहा।

रीगल क्षेत्र में शाम 5 बजे तक पिछले 24 घंटे में 20.25 मिमी और एयरपोर्ट क्षेत्र में 18.7 मिमी वर्षा दर्ज हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले तीन से चार दिन भी रुक-रुककर रिमझिम वर्षा जारी रहेगी।

पिछले 24 घंटे में दर्ज वर्षा और आगामी मौसम

रीगल क्षेत्र में बुधवार शाम 5 बजे तक पिछले 24 घंटे में 20.25 मिमी वर्षा दर्ज हुई। वही एयरपोर्ट क्षेत्र में 18.7 मिमी वर्षा दर्ज हुई। मौसम विज्ञानियों मुताबिक इंदौर शहर के अलावा इंदौर संभाग में अगले तीन से चार दिन रुक-रुक कर रिमझिम वर्षा का दौर जारी रहेगा। कभी-कभी तेज बौछारे भी देखने को मिल सकती है।

naidunia_image

शियर जोन का प्रभाव

वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से पूर्व मप्र में ही वर्षा होगी। वर्तमान में दक्षिण मप्र में पूर्वी व पश्चिमी हवाओं के मिलन से एक शियर जोन बना हुआ है। इसके प्रभाव आगामी दिनों में इंदौर संभाग में हल्की व रिमझिम वर्षा ही होगी।

naidunia_image

Source link
#Indore #Weather #Update #इदर #म #बदल #मसम #क #मजज #दनभर #रमझम #बरश #अगल #तनचर #दन #भ #तज #बछर #क #आसर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *