खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रनौत ने बुधवार देर रात इंस्टाग्राम पर तीज उत्सव मनाते हुए कई तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के घर पर तीज का त्योहार मनाया। इस मौके पर वह हरे रंग की साड़ी पहने नजर आईं। रेखा गुप्ता के साथ भी उन्होंने तीज मनाते हुए कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं।
2 of 5
कंगना रनौत ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के साथ मनाया तीज का त्योहार
– फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
इंस्टाग्राम पर रेखा गुप्ता के लिए लिखा खास संदेश
इंस्टाग्राम पर तीज मनाते हुए तस्वीरें पोस्ट करने के साथ ही कंगना ने एक कैप्शन भी लिखा। वह इसमें लिखती हैं, ‘मेरी पहली तीज का त्योहार। रेखा दीदी के घर पर। उन्होंने सच में एक बड़ी बहन का प्यार और दुलार दिया। बिल्कुल घर जैसा अपनापन मुझे मिला।’
कंगना आगे लिखती हैं, ‘सबको तीज की अनेक शुभकामनाएं।
3 of 5
कंगना रनौत ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के साथ मनाया तीज का त्योहार
– फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
कंगना ने लगाई हाथों में मेहंदी
आगे कंगना ने कई तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें वह हाथों में मेहंदी लगाती दिखाई दीं। उनके ईद-गिर्द कई और महिलाएं भी बैठी थीं।
4 of 5
कंगना रनौत ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के साथ मनाया तीज का त्योहार
– फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
कंगना ने किया जमकर डांस
आगे तस्वीरों में वह अपनी फिल्म ‘क्वीन’ के गाने ‘लंदन ठुमका दा’ पर डांस करती दिखीं। उनके साथ तीज का त्योहार मनाने आईं महिलाओं ने भी डांस किया। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी कंगना के साथ डांस किया।
5 of 5
कंगना रनौत तीज मनाते हुए
– फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
कंगना रनौत करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं?
कंगना रनौत बतौर सांसद अपनी नई भूमिकाओं को निभा रही हैं। साथ ही वह एक्टिंग की दुनिया में भी सक्रिय हैं। इस साल वह फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आईं। इसके अलावा वह फिल्म ‘क्वीन 2’ भी कर रही हैं।