![]()
जालंधर के अवतार नगर में घरेलू विवाद के चलते बेटे ने अपने पिता और पत्नी का कत्ल कर दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे आरोपी के चारों बच्चे स्कूल चले गए। जिसके बाद घर में विवाद हुआ और दोनों की हत्या कर दी गई। दोपहर 3 बजे बच्चे स्कूल से लौटे तो वो घर के अंदर मां-दादा के शव देखते ही जोर-जोर से रोने लगे। इसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों पर बैट और जग से वार किए गए। दोनों के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कत्ल की वजह अवैध संबंध भी माने जा रहे हैं। वारदात के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए टीमें गठित की हैं और CCTV व तकनीकी जांच के जरिए उसकी लोकेशन पता करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद के PHOTOS… पढ़िए क्या है पूरा मामला…. बच्चों के स्कूल जाने के बाद कत्ल किया आरोपी की पहचान हीरा लाल (42) के रूप में हुई है। जिसने पिता अयोध्या प्रकाश (65) और पत्नी सरिता (38) का कत्ल किया। पत्नी सरिता यूपी के बेलघाट की रहने वाली थी। करीब 18 साल पहले उसकी शादी नौतनवा निवासी हीरा लाल से हुई थी। उनके चार बेटे हैं-तन्मय (14), जुड़वां अंकित-अंकुश (10) और अर्पित (8)। सुबह करीब 10 बजे बच्चे स्कूल चले गए थे। इसी दौरान घर में विवाद हुआ। स्कूल से लौटे बच्चों ने खोला दरवाजा, अंदर मां-दादा के शव दोपहर में जब चारों बच्चे वापस लौटे तो उन्होंने घर का दरवाजा खोला। अंदर खून बिखरा था और मां व दादा के शव पड़े थे। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बैट-जग से वार किए, बुजुर्ग मां ऊपर के कमरे में मिलीं शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने घर में मौजूद क्रिकेट बैट और जग से दोनों पर कई वार किए। सिर, गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। घटना के समय आरोपी की बुजुर्ग मां ऊपर के कमरे में थीं। चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण वह नीचे नहीं आईं और सुरक्षित मिलीं। पहले पत्नी मारी, फिर पिता को बैट से मारा हीरा लाल ने पहले पत्नी सरिता की हत्या की। इसके बाद दुकान से लौटे पिता ने बेटे को डांटा तो उसने उनके सिर पर बैट मारकर हत्या कर दी। बच्चे टिफिन लेकर स्कूल नहीं गए थे। उन्होंने स्कूल से दादा को फोन करवाया, जिसके बाद स्कूल ने बच्चों को जल्दी घर भेज दिया। सबसे पहले छोटा बेटा अर्पित घर पहुंचा था। पत्नी-पिता पर अवैध संबंध का शक करता था पुलिस सूत्रों के अनुसार, कत्ल की वजह अवैध संबंध माने जा रहे हैं। बहू और ससुर के बीच संबंध होने का बेटे को शक था। बेटा इसी के चलते घर से बाहर भी कम जाता था। कत्ल के बाद से घर नहीं आया है इसलिए सीधा शक उसी पर है। पुलिस ने कत्ल में यूज किया गया बैट रिकवर किया है। परिजनों के अनुसार, आरोपी नशे का आदी था और नशे के लिए हर रोज पिता से पैसे मांगता था। इसपर भी घर में विवाद होता था। 30 साल से अवतार नगर में रह रहा परिवार पुलिस के अनुसार, परिवार मूल रूप से प्रवासी है और करीब 30 साल से अवतार नगर में रह रहा है। परिवार का यहां अपना मकान है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि आरोपी के नशे का आदी होने की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। घर में विवाद किस बात को लेकर हुआ और हत्या की वास्तविक वजह क्या थी, इसका पता आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही चल सकेगा। आरोपी की तलाश में पुलिस ने बनाई टीमें वारदात के बाद एडीसीपी-2 राकेश यादव, एसीपी आतिश भाटिया और एसएचओ जयइंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। राकेश यादव ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। उसे पकड़ने ने लिए टीमें बना दी गई हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। सीसीटीवी और टेक्निकल तरीके से भी पुलिस आरोपी के पीछे लगी है। सोशल मीडिया पर महिला का शव वॉशिंग मशीन के अंदर होने की बात कही जा रही थी। पुलिस ने इसे गलत बताया है। पुलिस के अनुसार, महिला का शव वॉशिंग मशीन के पास पड़ा था, मशीन के अंदर नहीं। घटना से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
#जलधर #म #डबल #मरडरपतपतन #क #सरगल #पर #करकट #बट #मरकर #भग #यवक #अवध #सबध #क #शक #खन #स #लथपथ #लश #मल


