इटारसी में बिजली सप्लाई 6 घंटे बंद रहेगी:  सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मेंटेनेंस होगा, कई इलाके प्रभावित – Itarsi News

इटारसी में बिजली सप्लाई 6 घंटे बंद रहेगी: सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मेंटेनेंस होगा, कई इलाके प्रभावित – Itarsi News

इटारसी में बिजली सप्लाई 6 घंटे बंद रहेगी:  सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मेंटेनेंस होगा, कई इलाके प्रभावित – Itarsi News


शहर में बिजली फीडर मेंटेनेंस के काम की वजह से गुरुवार को मालवीयगंज और एलकेजी कॉलोनी इलाकों में बिजली बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने लोगों से अपने जरूरी काम समय रहते निपटाने की अपील की है। बूढ़ी माता सबस्टेशन से जुड़े मालवीयगंज फीडर पर मेंटेनेंस का काम होना है। इस वजह से गुरुवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे पूरा मालवीयगंज इलाका प्रभावित होगा। एलकेजी कॉलोनी में दोपहर में लगेगा कट इसी तरह ग्रैंड एवेन्यू सबस्टेशन से चलने वाले 11 केवी फेज-1 और फेज-2 की बिजली भी दोपहर में बंद रखी जाएगी। यह शटडाउन दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा, जिससे पूरी एलकेजी कॉलोनी की बिजली गुल रहेगी। समय में हो सकता है थोड़ा-बहुत बदलाव बिजली कंपनी के सहायक अभियंता डेलन पटेल ने बताया कि मेंटेनेंस का काम तय समय से पहले भी पूरा हो सकता है। काम की जरूरत के हिसाब से बिजली बंद रहने के समय में थोड़ा-बहुत बदलाव संभव है। बिजली कंपनी ने की ये अपील बिजली बंद रहने से आम लोगों, दुकानदारों और व्यापारियों को परेशानी हो सकती है। इसलिए कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े अपने जरूरी काम शटडाउन शुरू होने से पहले निपटा लें। साथ ही मोबाइल, इन्वर्टर और दूसरे जरूरी उपकरणों को पहले से चार्ज करके रखने की सलाह दी गई है।

Source link
#इटरस #म #बजल #सपलई #घट #बद #रहग #सबह #स #शम #बज #तक #मटनस #हग #कई #इलक #परभवत #Itarsi #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *