इंदौर में अकील उर्फ नाइट्रा और मोहम्मद आरिफ को 2015 के कृष्णा पटेल हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों ने लूट के लिए हत्या कबूली।

HighLights
- अकील नाइट्रा और आरिफ को पुराने हत्याकांड में गिरफ्तार किया।
- कृष्णा पटेल की 2015 में हत्या हुई थी।
- आरोपितों ने लूट के लिए हत्या करना स्वीकार किया।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। आस्ट्रेलियन खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में चर्चा में आया बदमाश अकील उर्फ नाइट्रा अब 12 साल पुराने हत्याकांड में भी पुलिस के शिकंजे में आया है। खजराना पुलिस ने उसे कृष्णा पटेल हत्याकांड में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने अपने साथी मोहम्मद आरिफ उर्फ नाइट्रा के साथ मिलकर हत्या करना कबूल किया है। वारदात लाकेट,चेन और बाइक लूटने के लिए की थी।
डीसीपी जोन-2 अमनसिंह राठौड़ के मुताबिक 17 अप्रैल 2015 को खजराना थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय कृष्णा पटेल का शव मिला था। पुलिस ने करीब सौ संदेहियों से पूछताछ की पर आरोपी नहीं मिलें और केस जांच में चलता रहा।
मंगलवार रात पुलिस ने दौलतबाग खजराना निवासी अकील उर्फ नाइट्रा पुत्र इम्तियाज शेख और मोहम्मद आरिफ उर्फ नाइट्रा पुत्र मोहम्मद शाकीर निवासी गोहर नगर खजराना को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियोंों ने एक अन्य साथी परवेज के साथ मिलकर कृष्णा की हत्या करना स्वीकार लिया। अकील को पिछले वर्ष आस्ट्रेलियन खिलाड़ी के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना में गिरफ्तार किया था। परवेज की मौत हो चुकी है।
सुनसान जगह हत्या की और शव जलाकर भागे
- डीसीपी के अनुसार कृष्णा 9वीं का छात्र था। नायता मुंडला(तेजाजी नगर) पर आरोपी लिफ्ट लेकर बैठे और कृष्णा को स्टार चौराहा के समीप सुनसान जगह लेकर आए। कुछ देर रुके और नास्ता कर बायपास पर सुनसान जगह पर बने खंडहर में ले गए।
थानेदार की पिस्टल छीन कर बाइक सवार को गोली मारी
- बदमाशों ने इसके बाद बायपास पर कार लूटी और सीधे देवास पहुंचे। यहां से उज्जैन रवाना हुए नरवर के समीप एक थानेदार से शासकीय पिस्टल छीन ली। इससे त्रिवेणी संगम के समीप बाइक सवार की गोली मारकर हत्या कर दी।
- बदमाश को इंदौर-उज्जैन पुलिस ने लूट,हत्या के मामले में गिरफ्तार किया और जेल पहुंचा दिया। साल 2023 में तीनों जमानत पर छुट गए थे। इसके बाद भी पुलिस की नजरों से बचते रहे और कृष्णा हत्याकांड की फाइल दबी रही।
नाइट्रा पर लूट, हत्या और छेड़छाड़ के 14 केस
- पुलिस ने हाल में मुखबीर की सूचना पर अकील नाइट्रा और आरिफ नाइट्रा को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो हत्या में शामिल होना भी स्वीकार लिया। अकील की जानकारी निकालने पर पता चला मल्हारगंज,संयोगितागंज ,खजराना, एरोड्रम, भेरवगढ, लसूड़िया, कनाड़िया, खजराना, भंवरकुआं, एमआइजी थाना में 14 अपराध निकले।
Source link
#ऑसटरलयन #खलड #स #छडछड #क #आरप #नइटर #न #सल #परन #ममल #क #रज #खल #लट #क #लए #क #थ #हतय


