MP News: सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण का गठन; जगदीश अग्रवाल अध्यक्ष नियुक्त

MP News: सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण का गठन; जगदीश अग्रवाल अध्यक्ष नियुक्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar

Updated Wed, 12 Aug 2026 10:07 PM IST

उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ की तैयारियों को सरकार ने गति दे दी है। सिंहस्थ मेला प्राधिकरण का गठन कर जगदीश अग्रवाल को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


MP News: सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण का गठन; जगदीश अग्रवाल अध्यक्ष नियुक्त

जगदीश अग्रवाल
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों को गति देने के लिए प्रदेश सरकार ने सिंहस्थ मेला प्राधिकरण का गठन कर दिया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने बुधवार को इसका आदेश जारी किया। राज्य शासन ने जगदीश अग्रवाल को सिंहस्थ मेला प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अग्रवाल भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं। वह उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।


ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश में एनालॉग पनीर-मावा के निर्माण और बिक्री पर रोक, 921 में 123 पनीर सैंपल मिले अमानक

सरकार ने यह गठन मध्य भारत सिंहस्थ मेला अधिनियम, 1955 के प्रावधानों के तहत किया है। आदेश में कहा गया है कि उज्जैन में प्रत्येक 12 वर्ष के अंतराल पर आयोजित होने वाले सिंहस्थ महापर्व के लिए प्राधिकरण का गठन किया गया है। सिंहस्थ-2028 को लेकर सरकार पहले से ही तैयारियों में जुटी है। आयोजन के लिए अलग-अलग विभागों के स्तर पर अधोसंरचना और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर काम चल रहा है। अब मेला प्राधिकरण के गठन के बाद आयोजन से जुड़े कामों को संस्थागत स्तर पर आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी तय हो गई है। 

ये भी पढ़ें-  MP में ऊर्जा-टेक्सटाइल निवेश को रफ्तार, टोरेंट ग्रुप 43 हजार करोड़ और अरविंद लिमिटेड 1200 करोड़ लगाएगा

Source link
#News #सहसथ2028 #क #तयर #तज #सहसथ #मल #परधकरण #क #गठन #जगदश #अगरवल #अधयकष #नयकत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *