Trisha Krishnan Cryptic Post: थलपति विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम का रिश्ता टूटते टूटते बचा है और ऐसे में उनके बीच की सुलग उनके फैंस को काफी खुश कर रही है। जहां एक ओर फैंस में सेलिब्रेशन है तो वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस और थलपति विजय की गर्लफ्रेंड के तौर पर सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री तृषा कृष्णन के सोशल मीडिया पोस्ट जबरदस्त चर्चाओं में आ गए हैं।

संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी
तृषा कृष्णन ने ऐसी इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है जिसे विजय की पर्सनल लाइफ से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके साथ ही कुछ लोग इसे पहले भी बता रहे हैं। दिसंबर 2025 में विजय और संगीता के तलाक की खबरें आई और फरवरी 2026 में संगीता ने विजय से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी थी। इसके बाद से विजय के शपथग्रहण से लेकर उनके बर्थडे पर हर जगह तृषा की मौजूदगी पर हर किसी की नजरे रही।
इस उम्र में ड्रामा शर्मनाक
वहीं अब जब संगीता ने विजय से तलाक की अर्जी वापस ले ली है तो तृषा के ये पोस्ट टॉक ऑफ द टाउन बन गए हैं। तृषा ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट किया उसमें लिखा था, ‘इस उम्र में ड्रामा शर्मनाक है… जाओ कुछ पैसे कमाओ और शांति पाओ।’
तृषा का एक और पोस्ट
इसके साथ ही तृषा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और पोस्ट री-शेयर की जिसमें उन्होंने एक नजर वाला इमोजी लगाया था। उसमें लिखा था,’उस ज़िंदगी से अभिभूत होना कितना सौभाग्य है जिसके लिए आपने कभी प्रार्थना की थी।’
कोर्ट के आदेश के अनुसार, संगीता वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए पेश हुईं और कोर्ट को बताया कि वह कार्यवाही आगे नहीं बढ़ाना चाहती हैं। उन्होंने अर्जी वापस लेने की याचिका भी दायर की। विजय के वकील ने अर्जी वापस लेने पर कोई आपत्ति नहीं जताई। इसके बाद कोर्ट ने संगीता को अर्जी वापस लेने की अनुमति दे दी और साथ ही उन्हें ज़रूरत पड़ने पर नई अर्जी के साथ दोबारा कोर्ट आने का विकल्प भी दिया। आदेश में इस बात की भी पुष्टि नहीं की गई है कि उन्होंने केस वापस लेने का फैसला क्यों किया।
संगीता ने फरवरी 2026 में तलाक के लिए अर्जी दायर की थी, जिसमें उन्होंने दो दशक से ज्यादा समय के बाद विजय से अपनी शादी खत्म करने की मांग की थी। इस जोड़े की शादी 1999 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं – जेसन संजय और दिव्या साशा। अपनी अर्जी में, संगीता ने आरोप लगाया कि विजय एक महिला एक्टर के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल रिलेशनशिप में थे। उन्होंने दावा किया था कि इस कथित रिश्ते की वजह से उन्हें गहरा भावनात्मक दर्द और मानसिक पीड़ा हुई, जो धोखाधड़ी और वैवाहिक भरोसे का उल्लंघन था।


