पॉलिटिशियन टर्न एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में ये कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि कुछ युवा हिंदू महिलाएं बिना किसी जिम्मेदारी के आजादी का दिखावा करती हैं. एक्ट्रेस ने उन्हें ‘जनरेशन गटर’ कहा था. कंगना को उनके इस कमेंट के लिए काफी ट्रोल भी होना पड़ा था. वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने विवादित ‘गटर जनरेशन’ वाले बयान पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि उनका मतलब सभी युवाओं से नहीं था.
कंगना रनौत ने ‘गटर जनरेशन’ बयान पर दी सफाई
दरअसल बुधवार को न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि उनकी स्टेटमेंट खास तौर पर उन लोगों के लिए थी जो “खुद को कॉकरोच कहते हैं”. उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि उन्होंने युवाओं के बारे में कोई आम बात नहीं कही थी. उन्होंने कहा, “जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं, और हम कहते हैं कि कॉकरोच गटर से निकलते हैं, तो इसमें क्या गलत है? मेरा कहना बस इतना है कि अगर लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं, और हम कहते हैं कि गटर उनका घर है, तो उन्हें बुरा क्यों लगना चाहिए?”

उन्होंने आगे कहा, “मैं यकीनन खुद को कॉकरोच नहीं मानती. अगर कोई कहे कि मैं गटर में रहती हूं, तो मैं इसे नकार दूंगी. लेकिन अगर कोई खुद को कॉकरोच कहता है, तो जाहिर है कि वह गटर में ही रहेगा और कहां रहेगा?” उन्होंने इस बात को भी खारिज कर दिया कि उन्होंने पूरी जनरेशन के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा, “लेकिन यह कहना कि मैं सभी युवाओं के बारे में बात कर रही थी, बिल्कुल गलत है.मैंने खास तौर पर कुछ लोगों या कुछ महिलाओं का जिक्र किया था.’

सभी युवाओं के लिए नहीं थी टिप्पणी
कंगना रनौत ने कहा कि उनकी टिप्पणी युवाओं के एक खास वर्ग के लिए थी, न कि सभी यंगस्टर्स के लिए थे. उन्होंने कहा, “अगर कुछ युवा ड्रग्स लेते हैं, या हम ड्रग्स, सट्टेबाजी, जुए या डार्क वेब की लत के मौजूदा ट्रेंड पर चर्चा करते हैं, तो युवाओं के एक खास वर्ग के बारे में बात करने का मतलब यह नहीं है कि मैं सभी के बारे में कोई आम बात कह रही थी.”

ये भी पढ़ें:- Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है ‘हैवान’ का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
कंगना का जनरेशन गटर बयान क्या था?
बता दें कि कंगना ने जंतर-मंतर पर हुए ‘जेन जी’ के विरोध प्रदर्शनों की कड़ी आलोचना की थी. कंगना ने लिखा था, “मैंने अपनी जिंदगी में कभी एक जगह इतनी बदसूरती नहीं देखी. ‘जेन जी’ के विरोध प्रदर्शनों के ये वीडियो (रील्स) घिनौने हैं. जिस तरह से वे बात करते हैं और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं… मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी हर एक फ्रेम में सब कुछ इतना अजीब और भद्दा एक साथ नहीं देखा… मैं उन्हें ‘जेनरेशन गटर’ कहती हूं. उनमें से कुछ के पास सिस्टम को देने के लिए कुछ भी नहीं है. वे पढ़ाई-लिखाई में अच्छे नहीं हैं…”

कंगना ने आगे कहा था,“आप खुद को कॉकरोच कहते हैं और उन्हीं की तरह दिखते और बर्ताव भी करते हैं… इसमें कोई विरोधाभास या अलग बात नहीं है, बस आप दुनिया को अपनी गंदगी, कचरे और बदसूरती से भर रहे हैं. इन रील्स ने मुझे बहुत परेशान किया है, मुझे ठीक होने और डिजिटल डिटॉक्स की ज़रूरत है.”
कंगना रनौत वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत को आखिरी बार फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में देखा गया था. मनोज तापड़िया के निर्देशन में बनी यह फिल्म कामा हॉस्पिटल की नर्सों और स्टाफ की सच्ची कहानी पर आधारित थी, जिन्होंने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान मरीजों की जान बचाई थी. यह 14 अगस्त से जी5 पर स्ट्रीम होगी.
Source link
#ज #लग #खद #क #ककरच #कहत #ह.. #कगन #रनत #न #अपन #गटर #जनरशन #बयन #पर #द #सफई


