दतिया विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद मध्य प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात के बाद पार्टी के भीतर कई तरह के राजनीतिक संकेतों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में संगठन के कामकाज की समीक्षा के आधार पर कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं। दतिया उपचुनाव के नतीजों ने भाजपा संगठन की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके बाद प्रदेश नेतृत्व लगातार संगठनात्मक रणनीति और चुनावी तैयारियों पर मंथन कर रहा है। अब दिल्ली में हुई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मुलाकात को भी इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है।
Source link
#News #मधय #परदश #भजप #म #बड #बदलव #क #आहट #दलल #म #हमत #खडलवल #क #मलकत #क #बद #अटकल #तज


