MP News: मध्य प्रदेश भाजपा में बड़े बदलाव की आहट? दिल्ली में हेमंत खंडेलवाल की मुलाकात के बाद अटकलें तेज

MP News: मध्य प्रदेश भाजपा में बड़े बदलाव की आहट? दिल्ली में हेमंत खंडेलवाल की मुलाकात के बाद अटकलें तेज

दतिया विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद मध्य प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात के बाद पार्टी के भीतर कई तरह के राजनीतिक संकेतों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में संगठन के कामकाज की समीक्षा के आधार पर कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं। दतिया उपचुनाव के नतीजों ने भाजपा संगठन की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके बाद प्रदेश नेतृत्व लगातार संगठनात्मक रणनीति और चुनावी तैयारियों पर मंथन कर रहा है। अब  दिल्ली में हुई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की  मुलाकात को भी इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। 


ये भी पढ़ें-  दतिया से भाजपा को गहरा दंश: बड़े नेताओं का टिकट काटना आसान नहीं, अब एंटी-इनकंबेंसी से ज्यादा भीतरघात का डर

जानकारी के अनुसार, अब संगठन में प्रदर्शन और जमीनी सक्रियता को अधिक महत्व दिया जा सकता है। यही वजह है कि कई जिलों के संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा की चर्चा है।  राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दतिया की हार केवल एक सीट का नुकसान नहीं है, बल्कि यह संगठन की जमीनी स्थिति का भी संकेत है। इसी कारण दूसरे जिलों में भी संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय का आकलन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-  MP News: लोकमाता अहिल्याबाई के सुशासन ने देश को नई दिशा दी, सीएम बोले- पाल-गड़रिया समाज कल्याण बोर्ड बनेगा

भाजपा में कुछ नए चेहरों को आगे लाने और महिला नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां देने की संभावना भी जताई जा रही है। इसे संगठन में बदलाव और नए नेतृत्व को अवसर देने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले नगरीय निकाय चुनाव भाजपा के लिए बड़ी चुनौती माने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव की तस्वीर और स्पष्ट हो सकती है।

ये भी पढ़ें-  MP News: अमृत मिशन के काम में लापरवाही पड़ी भारी, आयुक्त भोंडवे ने भोपाल समेत 5 शहरों के ठेकेदार ब्लैकलिस्ट

 

 

Source link
#News #मधय #परदश #भजप #म #बड #बदलव #क #आहट #दलल #म #हमत #खडलवल #क #मलकत #क #बद #अटकल #तज

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *