Happy Independence Day Photos : इन लेटेस्ट फोटो मैसेज, SMS और शायरी से दें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, Career Hindi News

Happy Independence Day 2026 Wishes Photos : आज 15 अगस्त पर आप हर भारतीय को कुछ देशभक्ति के मैसेज भेजकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे सकते हैं। फेसबुक, व्हाट्एप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मैसेज, फोटो शेयर कर सकते हैं। यहां देखें कुछ ऐसे ही चुनिंदा शायरी, मैसेज और फोटो-

Happy Independence Day Photos 2026 : आज भारत अपने 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेजों की 200 सालों की दासता से आजादी मिली थी। आज स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देने का भी दिन है। सिर्फ स्वतंत्रता सेनानियों की ही नहीं बल्कि भारतीय सेना के वीर जवानों की बहादुरी को भी सलाम करना चाहिए तो आजादी के बाद से सीमाओं पर डटकर इस मुल्क की रक्षा कर रहे हैं। उन्हीं की बदौलत आज हमारी आजादी व सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है। 15 अगस्त पर आप हर भारतीय को कुछ देशभक्ति के मैसेज भेजकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे सकते हैं। फेसबुक, व्हाट्एप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मैसेज, फोटो शेयर कर सकते हैं। यहां देखें कुछ ऐसे ही चुनिंदा शायरी, मैसेज और फोटो-

दे सलामी इस तिरंगे को, जिससे तेरी शान है,

सिर हमेशा ऊँचा रखना इसका, जब तक दिल में जान हैं।

स्‍वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

गंगा, यमुना, यहां नर्मदा

मंदिर, मस्जिद के संग गिरजा,

शांति प्रेम की देता शिक्षा,

मेरा भारत सदा सर्वदा।

स्‍वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

कुछ नशा तिरंगे की आन का है,

कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,

हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा,

नशा ये हिन्दुस्तान का है।

Happy Independence Day 2026

आजादी की कभी शाम न होने देंगे,

शहीदों की कुर्बानी बदनाम न होने देंगे,

बची हो जब तक एक भी बूंद लहू की रगों में,

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

तब तक भारत मां का आंचल नीलाम न होने देंगे।

स्‍वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

तिरंगा देश की शान है

हर भारतीय का स्वाभिमान है

यही है गंगा, यही है हिमालय, यही हिन्द की जान है

तीन रंगों में रंगा हुआ ये अपना हिन्दुस्तान है

जय हिन्द। जय भारत।

स्‍वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्ताँ हमारा

हम बुलबुलें हैं इसकी, यह गुलिस्ताँ हमारा

– मोहम्मद इक़बाल

वतन पर जो फिदा होगा, अमर वो नौजवां होगा।

रहेगी जब तक दुनिया ये, अफसाना उसका बयां होगा।

जय हिन्द। जय भारत।

स्‍वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

सुन्दर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है

जहां जाति-भाषा से बढ़कर, देश-प्रेम की धारा है

जहां हर जुबां पर स

Happy Independence Day Photos

र्वधर्म समभाव और जय हिंद का नारा है

निश्‍छल, पावन, प्रेम पुराना, वो भारत देश हमारा है !!!

स्‍वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

अपनी आज़ादी को हम हरगिज़ मिटा सकते नहीं

सर कटा सकते हैं लेकिन सर झुका सकते नहीं

स्‍वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

न सिर झुका है कभी

और न झुकने देंगे कभी,

जो अपने दम पर जिएं

सच में जिंदगी है वही

स्‍वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

इसी जगह इसी दिन तो हुआ था ये एलान

अँधेरे हार गए ज़िंदाबाद हिन्दोस्तान

जावेद अख़्तर

स्‍वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

हर एक दिल में हिंदुस्तान है,

राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है।

भारत मां के बेटे हैं हम,

इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।

स्‍वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

ऐ मेरे वतन के लोगों

ज़रा आंख में भर लो पानी।

जो शहीद हुए हैं उनकी

ज़रा याद करो कुर्बानी।

स्‍वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा

वो भारत देश है मेरा।

जहाँ सत्य, अहिंसा और धर्म का पग-पग लगता डेरा

वो भारत देश है मेरा।

स्‍वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा,

झंडा ऊंचा रहे हमारा।

सदा शक्ति बरसाने वाला,

प्रेम सुधा सरसाने वाला,

स्‍वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Source link
#Happy #Independence #Day #Photos #इन #लटसट #फट #मसज #SMS #और #शयर #स #द #सवततरत #दवस #क #शभकमनए #Career #Hindi #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *