Hockey World Cup:’शायद मेरा आखिरी विश्व कप, इसे यादगार बनाने की कोशिश करूंगा’, बोले दिग्गज मनप्रीत सिंह – Hockey World Cup: ‘this Might Be My Last World Cup; I Will Try To Make It Memorable,’ Says Manpreet Singh

Hockey World Cup:’शायद मेरा आखिरी विश्व कप, इसे यादगार बनाने की कोशिश करूंगा’, बोले दिग्गज मनप्रीत सिंह – Hockey World Cup: ‘this Might Be My Last World Cup; I Will Try To Make It Memorable,’ Says Manpreet Singh

अपने संभावत: आखिरी हॉकी विश्व कप अभियान की तैयारी कर रहे अनुभवी भारतीय मिडफील्डर मनप्रीत सिंह ने कहा कि वह इसे यादगार बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और भारत को 51 साल बाद पहली बार विश्व कप खिताब दिलाने में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं। दो बार ओलंपिक पदक विजेता टीम के सदस्य रहे मनप्रीत चौथे विश्व कप में खेलेंगे। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट उनके लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत 1975 की अपनी एकमात्र खिताबी सफलता में एक और विश्व कप जीत जोड़ने की कोशिश कर रहा है।




मनप्रीत ने ‘जियोस्टार’ से कहा, ‘यह विश्व कप मेरे लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि यह मेरा चौथा विश्व कप है। हमने लगातार दो ओलंपिक पदक जीते हैं लेकिन विश्व कप का पदक अब भी नहीं है। हर खिलाड़ी दोनों पदक जीतने का सपना देखता है।’ उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए यह आखिरी विश्व कप हो सकता है इसलिए मैं इसी सोच के साथ इसमें उतर रहा हूं। मैं वह हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हूं जो हम अब तक नहीं कर सके हैं। हमें भावनात्मक रूप से संतुलित रहना होगा, अपनी भूमिकाओं पर कायम रहना होगा और अनुशासन के साथ खेलना होगा। यही हमें जीत का सबसे अच्छा मौका देगा।’

Source link
#Hockey #World #Cupशयद #मर #आखर #वशव #कप #इस #यदगर #बनन #क #कशश #करग #बल #दगगज #मनपरत #सह #Hockey #World #Cup #World #Cup #Memorable #Manpreet #Singh

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *