व्हाट्सएप चलाने के लिए नहीं होगी सिम डेटा-टावर की जरुरत:airtel ने शुरू की फ्री सैटेलाइट सर्विस, ऐसे उठाएं लाभ – Airtel Starts Free Starlink Mobile Connectivity Africa, Whatsapp Without Towers

व्हाट्सएप चलाने के लिए नहीं होगी सिम डेटा-टावर की जरुरत:airtel ने शुरू की फ्री सैटेलाइट सर्विस, ऐसे उठाएं लाभ – Airtel Starts Free Starlink Mobile Connectivity Africa, Whatsapp Without Towers

SpaceX Starlink Direct to Cell Airtel: जिन इलाको में सामान्य नेटवर्क नहीं पहुंचता, वहां भी अब कंपैटिबल स्मार्टफोन को सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट किया जा सकेगा। इसके लिए अलग से किसी स्टारलिंक डिश या सैटेलाइट फोन की जरूरत नहीं होगी। दरअसल दूरदराज के इलाकों और नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में कनेक्टिविटी की समस्या को खत्म करने के लिए Airtel ने एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी SpaceX के साथ हाथ मिला लिया है। इस पार्टनरशिप के तहत एयरटेल ने अफ्रीका में सैटेलाइट-टू-मोबाइल (Direct-to-Cell) कनेक्टिविटी सर्विस की शुरुआत कर दी है। कंपनी फिलहाल अपने योग्य यूजर्स को 30 दिनों के लिए मुफ्त सैटेलाइट कनेक्टिविटी ऑफर कर रही है। 


बिना सिम डेटा कैसे काम करेगा व्हाट्सएप?

सैटेलाइट-टू-मोबाइल सर्विस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ट्रेडिशनल सिम डेटा या मोबाइल टावर की आवश्यकता नहीं होती।


  • लाइट-डेटा एप्स सपोर्ट: शुरुआती चरण में इस नेटवर्क पर व्हाट्सएप और एसएमएस जैसे हल्के एप्स आसानी से काम करेंगे, जिन्हें बहुत कम डेटा की जरूरत होती है।

  • इमरजेंसी और कम्युनिकेशन: बिना मोबाइल नेटवर्क वाली जगहों (Dead Zones) में फंसे यूजर्स के लिए यह सेवा काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

कैसे काम करेगी यह सर्विस? 


  • इसकी सबसे खास बात है कि इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को किसी विशेष सैटेलाइट फोन या स्टारलिंक डिश की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां पर एक बात ध्यान रखना जरूरी है कि यह सेवा सीधे आपके कम्पैटिबल (समर्थित) एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर काम करेगी।

  • खुले आसमान की जरूरत: बेहतर सर्विस और मजबूत सिग्नल के लिए यूजर के ऊपर आसमान साफ होना चाहिए। इमारतों के अंदर या जहां सैटेलाइट सिग्नल में रुकावट होगी, वहां कनेक्टिविटी प्रभावित हो सकती है।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?


  • अगर आप भी इस फ्री सर्विस का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। कंपनी के अनुसार यूजर्स माईएयरटेल एप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

  • केवल एलिजिबल यूजर्स को ही 30 दिनों के लिए यह फ्री सर्विस मुहैया कराई जाएगी। यह सेवा फिलहाल सपोर्टेड एंड्रॉयड डिवाइसेस पर नियमों और शर्तों के तहत उपलब्ध है।

डिजिटल डिवाइड खत्म करने की ओर बड़ा कदम

कंपनी का कहना है कि स्पेसएक्स के साथ इस साझेदारी का उद्देश्य उन ग्रामीण, दूरस्थ और कम सुविधा वाले क्षेत्रों तक इंटरनेट और मैसजिंग की पहुंच बनाना है, जहां आज तक पारंपरिक मोबाइल टावर नहीं पहुंच सके हैं।

Source link
#वहटसएप #चलन #क #लए #नह #हग #सम #डटटवर #क #जररतairtel #न #शर #क #फर #सटलइट #सरवस #ऐस #उठए #लभ #Airtel #Starts #Free #Starlink #Mobile #Connectivity #Africa #Whatsapp #Towers

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *