अक्षय कुमार का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो की वजह से अक्षय कुमार की जमकर तारीफ भी हो रही है। आइए जानते हैं क्या है सोशल मीडिया के इस वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आज यानी 15 अगस्त को देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में खिलाड़ी कुमार के हाथ में तिरंगा नजर आ रहा है। इस वायरल वीडियो पर अक्षय कुमार की जमकर तारीफ हो रही है। आइए जानते हैं वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने ऐसे मनाया स्वतंत्रता दिवस
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ आज सुबह मुंबई के एक ग्राउंड में क्रिकेट पहुंचे। इस मैच के बीच अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ समेत बाकी लोग स्वतंत्रता दिवस मनाते नजर आए। इसी मैच का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार हाथ में तिरंगा लेकर कुर्सी पर चढ़ते हैं। वहीं, उनके आसपास खड़े लोग जन गण मन गाते नजर आ रहे हैं।
अक्षय कुमार की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस वायरल वीडियो में जिस चीज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वो ये था कि हाथ में तिरंगा लेने से पहले अक्षय ने अपने जूते निकाले। जूते निकालने के बाद वो कुर्सी पर चढ़े और फिर तिरंगा हाथ में लिया। अक्षय का ये अंदाज लोगों को पसंद आ गया है।
सोशल मीडिया को पसंद आया अक्षय का अंदाज
एक यूजर ने अक्षय की वीडियो शेयर करते हुए लिखा- चूंकी वहां झंडे को ऊंचाई पर फहराने के लिए कोई पोल नहीं था इसलिए अक्षय ने सबसे पहले तिरंग के सम्मान में अपने जूते उतारे, फिर झंडे को हाथों में थामकर कुर्सी पर खड़े हो गए। यूजर ने अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को सच्चा देशभक्त बताया।
अक्षय कुमार ने देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
बता दें, अक्षय कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया- हमारे तिरंगे की शान यूं ही बनी रहे, हर दिल में उम्मीद और हर आंख में एक बेहतर कल का सपना रहे। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद!
अक्षय की अपकमिंग फिल्में
अक्षय कुमार के काम की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म वेलकम टू द जंगल रिलीज हुई थी। वहीं, जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म हैवान सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हैवान में अक्षय कुमार के साथ सैफ अली खान नजर आएंगे। फिल्म को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं। हैवान 11 सितंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा, अक्षय कुमार रोहित शेट्टी की सबसे पसंद की जाने वाली फ्रैंचाइजी गोलमाल 5 का भी हिस्सा होंगे।


